केजरीवाल ने की बस में यात्रा
- फोटो : ani
अगर चुनावी स्टंट हैं तो दूसरे राज्यों में विपक्ष करे ऐसी पहल : केजरीवाल
सीएम केजरीवाल ने बस मार्शलों के प्रभाव के बारे में ट्वीट कर कहा कि मार्शलों की उपस्थिति महिलाओं में सुरक्षा की भावना पैदा हुई है जबकि अवांछित तत्वों में डर। अच्छे काम का सभी को समर्थन करना चाहिए, न कि आलोचना। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि 200 यूनिट बिजली मुफ्त की उस वक्त भी ऐसा ही किया गया। अगर यह चुनावी स्टंट है तो इसका विरोध करने की बजाय, जिन राज्यों में उनकी सरकार है, वहां ऐसे कदम क्यों नहीं उठाते। उन्हें महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड, गोवा में ऐसी योजनाएं लानी चाहिए।