फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Career को लेकर हैं परेशान तो यहां डालें एक नजर..

Mon, 15 Jan 2018 10:41 AM IST
प्रगति मिश्रा/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 8
career
यदि आप आर्थिक तंगी या किसी अन्य कारण से कोई प्रोफेशनल कोर्स नहीं कर पाए हैं और परंपरागत कोर्स (बीए, एमए आदि) में दाखिला ले रखे हैं तो भी निराश न होइए। परंपरागत कोर्स वालों के लिए भी विभिन्न क्षेत्रों में कॅरियर के तमाम विकल्प मौजूद हैं।
विज्ञापन

2 of 8
career
क्षेत्रिय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर से हर साल इंटर पास करने वाले छात्रों की संख्या करीब 30 हजार है वहीं करीब आठ हजार छात्र परंपरागत स्नातक कोर्सों को पूरा करते हैं। इनमें अधिकतर छात्रों को कॅरियर के विकल्पों की जानकारी नहीं होती जिससे वे निराश हो जाते हैं लेकिन यदि वे चाहें तो सरकारी नौकरियां, बैंकिंग, शिक्षण आदि किसी भी क्षेत्र में बेहतर कॅरियर बना सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
JOB BANK
इन क्षेत्रों में बना सकते हैं कॅरियर
बैंकिंग : 
स्नातक पास छात्रों के लिये बैंकिंग क्षेत्र में कॅरियर के बेहतर विकल्प हैं। यदि आपको इंटरमीडिएट स्तर की गणित, विज्ञान, अंग्रेजी विषयों की अच्छी समझ है तो इसमें आपके लिए अच्छी संभावनाएं हैं।
सिविल सर्विसेज : सिविल सर्विसेज की परीक्षा में इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र जैसे विषय हमेशा महत्वपूर्ण होते हैं। इन विषयों से संबंधित कुछ सवाल पेपर का अहम हिस्सा रहते ही हैं इसलिए कला संकाय से स्नातक करने वाले मेहनती छात्रों के लिये सिविल सर्विसेज बेहतर विकल्प 

4 of 8
career
एसएससी : एसएससी की परीक्षा देने के लिये छात्र का स्नातक पास करना अनिवार्य है। जिन छात्रों की इंगलिश, सामान्य ज्ञान, इंटरमीडिएट स्तर की गणित आदि विषयों पर अच्छी पकड़ है, उनके लिये इस क्षेत्र में बेहतर करियर विकल्प हैं।
फ्रिलांसर : जिन लोगों को लिखने में रुचि है और भाषा पर अच्छी पकड़ है, वे फ्रिलांसर के तौर पर कॅरियर की शुरुआत कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
bpo
बीपीओ : यदि आप बोलने में अच्छे हैं और भाषा पर पकड़ है, इंगलिश का अच्छा ज्ञान है तो बीपीओ सेक्टर में बेहतर कॅरियर के विकल्प मौजूद हैं।
शिक्षक : यदि शिक्षण में रुचि है, तो स्नातक के बाद बीएड कोर्स करके शिक्षा जगत से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
डेमो - फोटो : डेमो
लेक्चररशिप : शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ने के इच्छुक लोगों के लिए नेट की परीक्षा पास करनी होती है। परास्नातक के बाद इसे उत्तीर्ण कर लेक्चररशिप को कॅरियर के रूप में चुना जा सकता है।
केंद्र या राज्य सरकार की नौकरियां :  समय-समय पर निकलने वाली कई सरकारी नौकरियों में भी स्नातक या परास्नातक योग्यता मांगी जाती है। कई बार स्नातक के साथ कुछ वैल्यू एडेड कोर्स करने भी अनिवार्य होते हैं। वहीं कई बार स्नातक या परास्नातक की डिग्री के जरिये ही आप आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
मैच के दौरान खिलाड़ी। - फोटो : Amar Ujala
इनके साथ बढ़ जाती है कॅरियर की संभावना
खेल- खेलों से जुड़े छात्रों को विभिन्न नौकरियों में आरक्षण दिया जाता है। जो उन्हें बेहतर कॅरियर बनाने में मदद देता है।
एनसीसी- एनसीसी से जुड़े छात्र-छात्राओं को भी कई नौकरियों में अलग से कोटा दिया जाता है।
विज्ञापन

8 of 8
computer class
भाषाओं से संबंधित कोर्स - यदि आप एक से अधिक भाषाएं जानते हैं, तो बेहतर कॅरियर पाने की दिशा में यह भी मददगार है।
कंप्यूटर कोर्स - परंपरागत कोर्स के साथ कुछ शॉर्ट टर्म कंप्यूटर कोर्स करना भी कॅरियर को बेहतर बनाने की दिशा में मददगार है।
डिप्लोमा कोर्स - कई तरह के डिप्लोमा कोर्स जैसे योगा, फूड, रेडियो जॉकी आदि भी बेहतर कॅरियर पाने की दिशा में मददगार बन सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें