फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिंदों पर सर्दी की मार: कौवों को डायरिया, कबूतर हो रहे बीमार, जैकबपुरा के पक्षी अस्पताल में हो रहा है उपचार

Sun, 27 Nov 2022 07:54 AM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सर्द हो रहा मौसम परिंदों के लिए भारी पड़ रहा है। जैकबपुरा स्थित पक्षी चिकित्सालय में कौवों को डायरिया होने के मामले आए हैं। पिछले 10 दिनों करीब 15 कौवे पक्षी अस्पताल में भर्ती हुए हैं। डायरिया से ग्रस्त इन कौवों का इलाज चल रहा है। इसके अलावा सर्द मौसम की जद में कबूतर भी आने लगे हैं। कई ऐसे कबूतरों को लोगों ने पक्षी अस्पताल पहुंचाया है, जोकि उड़ते-उड़ते अचानक ही बेहोश होकर जमीन पर आ पड़े।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पक्षी अस्पताल के डॉ. राजकुमार कहते हैं कि दिन और रात के तापमान में तीन गुना तक का अंतर होने के कारण पक्षियों को यह परेशानी होने लगी है। मौसम के अचानक सर्द होने से 20 से अधिक कबूतर अब तक पक्षी अस्पताल में लाए जा चुके हैं। कौवे स्वस्थ होकर अस्पताल से खुले आसमान में छोड़ दिए गए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डॉ. राजकुमार कहते हैं कि जिस तरह सर्दी मनुष्यों को परेशान करती है। उसी तरह परिंदों को भी प्रभावित करती है। कबूतरों के बीमार होने के जो मामले अस्पताल में आए हैं उनमें अधिकतर कबूतरों के बच्चे हैं। उनके पंखों पर फर बहुत कम हैं। यहां शहर में जंगल जैसी स्थितियां भी नहीं हैं, जहां सूखे पत्ते आदि इकट्ठा करके परिंदे अपने लिए कुछ अनुकूलन कर लेते हैं।

4 of 5
birds
उन्होंने आगे कहा कि रात के समय जब तापमान बहुत कम हो जाता है तब ऐसे परिंदों को परेशानी होने लगती है। डॉ. राजकुमार कहते हैं कि आने वाले समय में जब सर्दी और बढ़ेगी तो पक्षी अस्पताल में परिंदों के लिए गर्माहट के उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रदूषण - फोटो : amar ujala
हवा की गुणवत्ता भी हो रही है खराब
मौसम सर्द होने के साथ ही हवा की गुणवत्ता भी खराब हो रही है। वायु गुणवत्ता सूचकांक शनिवार को टेरीग्राम में 352 तक पहुंच गया जो कि खतरनाक श्रेणी में है। जिस गुणवत्ता की हवा है उससे बच्चों को सांस लेने में समस्या और गले में खराश जैसी समस्या हो सकती है। आने वाले समय में वायु गुणवत्ता के और भी खराब होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
टेरीग्राम- 352 (खतरनाक)
सेक्टर-51- 266(खराब)
विकास सदन- 232 (खराब)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें