गुरुग्राम के सेक्टर-22 पालम विहार के प्लॉट संख्या-465 की निर्माणाधीन इमारत में सो रहे प्रॉपर्टी डीलर धर्मेश की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। स्विफ्ट कार से आए बदमाशों ने शनिवार देर रात करीब 01:30 से 2:00 बजे की बीच वारदात की। मौके पर मौजूद मिस्त्री ने बताया कि बदमाश स्विफ्ट कार से आए थे। परिजनों का कहना है कि धर्मेश की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। उन्होंने किसी पर भी हत्या की आशंका नहीं जताई है। पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
2 of 9
इसी निर्माणाधीन मकान में हुई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
वारदात पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे भी कैद हुई है, जिसमें देखा जा सकता है कि स्विफ्ट कार में दो बदमाश आए और धर्मेश की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम को रंजिश से भी जोड़कर चल रही है। हालांकि, परिजनों ने धर्मेश की किसी से भी रंजिश होने की बात से साफतौर पर इनकार किया है।
विज्ञापन
3 of 9
मृतक का पिता
- फोटो : अमर उजाला
‘मिस्त्री के कहने पर बेटे को भेजा था’
मृतक के पिता नत्थूराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छठ पर्व होने की वजह से निर्माणाधीन इमारत में काम करने वाले अधिकांश मजदूर बिहार चले गए थे जबकि बिहार के शेखूपुरा निवासी मिस्त्री जोगेंद्र यहीं था।
4 of 9
विलाप करता मृतक का पिता
- फोटो : अमर उजाला
जोगेंद्र ने शनिवार को निर्माणाधीन इमारत में अकेले सोने में असमर्थता जताई तब उन्होंने बेटे धर्मेश को वहां सोने के लिए भेजा था। देर रात करीब 01:30 बजे ठेकेदार कालूराम ने फोन कर धर्मेश को गोली मारे जाने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचने पर मिस्त्री जोगेंद्र ने बताया कि वह और धर्मेश आसपास ही सो रहे थे।
विज्ञापन
5 of 9
मौके पर जमा पुलिस और लोग
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों का प्रदर्शन
वारदात के बाद मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। परिजनों का कहना था कि जब तक हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक वह न तो शिकायत देंगे और न ही पोस्टमार्टम कराएंगे। परिजन मौके पर पुलिस आयुक्त को बुलाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
6 of 9
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन कर रहें परिजनों से मिलने पहुंची आईपीएस कला रामचंद्र
- फोटो : अमर उजाला
रविवार दोपहर 12:30 बजे तक परिजन शव को मौके पर ही रखकर परिजन प्रदर्शन करते रहे। पुलिस के उच्चाधिकारियों ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया लेकिन परिजन पुलिस आयुक्त को मौके पर बुलाने की मांग करते रहे।
विज्ञापन
7 of 9
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस आयुक्त के आश्वासन के बाद हुआ पोस्टमार्टम
सेक्टर-22 पालम विहार में प्रॉपर्टी डीलर धर्मेश यादव की हत्या के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने रविवार दोपहर तक शव को नहीं उठाने दिया। परिजनों को समझाने के लिए डीसीपी वेस्ट दीपक सहारण और एसीपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन परिजन पुलिस आयुक्त को बुलाने की मांग करते रहे।
8 of 9
मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तब जाकर परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों की नाराजगी और मौके पर भारी भीड़ को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल के तैनात किया गया था।
धर्मेश यादव गांव डूंडाहेड़ा के रहने वाले थे इसलिए वहां से भी बड़ी संख्या में लोग पालम विहार में घटनास्थल पर पहुंचे थे। वहीं, एसीपी डीसीपी समेत अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद रहे और परिजनों को समझाते रहे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पहले तो धर्मेश घर में ही सोते थे लेकिन दो-दिनों से वह निर्माणाधीन इमारत में ही सो रहे थे। ऐसे में सवाल यह है कि उनके निर्माणाधीन इमारत में सोने की जानकारी आरोपियों तक कैसे पहुंची।