फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा की मौत को भुना रहे 'लालची': इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट्स की बाढ़, फॉलोअर्स बढ़ाकर ऐसे कर रहे कमाई

Fri, 18 Nov 2022 04:41 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बादशाहपुर
विज्ञापन
1 of 5
मृतका श्रद्धा - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धा वालकर की मौत की खबर सामने आने के बाद कुछ इंस्टाग्राम यूजर्स इसे भुनाने में लग गए है। सोमवार को मौत के खुलासे के बाद से ही सोशल साइट्स पर इस मामले को लेकर लोगों में भारी विरोध चल रहा है। ऐसे में कुछ लोगों ने इंस्टाग्राम पर श्रद्धा वालकर के नाम से कई अकाउंट बना लिए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
मृतका श्रद्धा - फोटो : सोशल मीडिया
अकाउंट्स पर श्रद्धा की फोटो को अपलोड किया जा रहा है और फॉलोअर्स बढ़ाए जा रहे हैं। कुछ अकाउंट्स पर तो कुछ ही घंटों में फॉलोअर्स की संख्या में सैकड़ों के हिसाब से इजाफा हो रहा है। कुछ समय बाद इंस्टाग्राम यूजर्स अकाउंट्स का नाम बदलकर फोटो हटा देते हैं और अपने निजी काम में ले लेते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
मृतका श्रद्धा वाकर - फोटो : सोशल मीडिया
इस बात का इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को पता नहीं चलता है। इसी का फायदा उठाकर लोग हजारों में फॉलोअर्स करके कमाई करनी शुरू कर देते है। श्रद्धा वालकर अपने निजी अकाउंट्स पर घूमने से जुड़ी फोटो व वीडियो को डाला करती थी।

4 of 5
श्रद्धा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
फर्जी अकाउंट्स बनाने से फायदा 
ज्यादातर यह काम ब्लॉगर्स या किसी प्रोडक्ट का विज्ञापन करने वाले करते हैं। लोगों की सहानुभूति से जुड़े मामलों में यह अकाउंट्स बना लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रद्धा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
अकाउंट्स पर जब फॉलोअर्स की संख्या ज्यादा हो जाती है तो यह लोग उन अकाउंट्स से फोटो हटाकर अपने ब्लॉगर्स से जुड़ी फोटो और वीडियो डालनी शुरू कर देते हैं। इसके बाद वह रेस्टोरेंट, होटल जैसी जगहों की फोटो व वीडियो डालने के पैसे लेकर कमाई करनी शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें