मुंबई की रहने वाली श्रद्धा वालकर की हत्या के आरोपी आफताब का गुरुग्राम से भी गहरा नाता रहा है। पुलिस जांच में पता चला है कि वह साइबर सिटी के किसी कॉल सेंटर में काम कर चुका है। यह भी पता चला है कि इन कॉल सेंटर में काम करने वाली कई लड़कियां भी उसके संपर्क में थीं। इसे लेकर भी श्रद्धा और आफताब के बीच आए दिन झगड़ा होता था।