फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त निकला दरिंदा: ब्रेकअप करने पर यूनिवर्सिटी की साइट पर लड़की का भेजा अश्लील वीडियो, अब कर रहा ऐसी डिमांड

Sat, 17 Dec 2022 09:00 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 5
नंदग्राम मे दोस्ती तोड़ने पर छात्रा की वायरल की अश्लील फोटो - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र से शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक विश्वविद्यालय की बीएससी की छात्रा ने सहपाठी के व्यवहार से परेशान होकर उससे ब्रेकअप कर लिया। इससे नाराज सहपाठी येलपु वैंकटा सत्या विवेक निवासी हैदराबाद ने छात्रा का अश्लील वीडियो विश्वविद्यालय की साइट पर मेल किया और सोशल मीडिया पर उसे वायरल कर दिया। आरोपी छात्रा से बिटकॉइन के रूप में रुपये की मांग कर रहा है। साथ ही रुपये नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। छात्रा के पिता ने नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले को लेकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर निवासी छात्रा के पिता ने बताया कि पिछले चार-पांच महीनों से येलपु उनकी बेटी को परेशान कर रहा है। कई बार उन्होंने इसकी शिकायत विश्वविद्यालय प्रबंधन की लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

3 of 5
नंदग्राम थाना गाजियाबाद - फोटो : ट्विटर
आरोप है कि येलपु के पिता हैदराबाद के एक विश्वविद्यालय में निदेशक हैं। गाजियाबाद स्थित विश्वविद्यालय के प्रबंधन की उनसे जान पहचान है। इस कारण प्रबंधन छात्र को बचाने में लगा है।

4 of 5
112 police, up police, dail 112, police prv, prv, - फोटो : फाइल फोटो
नंदग्राम थाना प्रभारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी का कहना है कि मामले में गहनता से जांच की जा रही है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
वहीं, गाजियाबाद में ही मुरादनगर की बह्रमपुरी कॉलोनी से दो दिन पूर्व लापता हुए 12 वर्षीय बच्चे का हाथ बंधा हुआ शव नहर में पड़ा मिला। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुकर्म के बाद मासूम की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस कई पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें