फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़िता की आपबीती: शादी का झांसा देकर दरिंदे ने बढ़ाईं नजदीकियां और रहने लगा साथ, फिर सामने आई हसीन की असलियत

Tue, 13 Dec 2022 06:51 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा/दादरी।
विज्ञापन
1 of 5
दादरी में युवती से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
नोएडा के दादरी से शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां आशीष बनकर हसीन सैफी नाम के शख्स ने उत्तराखंड की युवती का शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले आरोपी हसीन को सोमवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। जांच में पता चला है कि पीड़िता की नौकरी छूटने के बाद सैफी ने उसे हसीन सपने दिखाए थे। ऐसे में नौकरी की तलाश में भटक रही युवती आरोपी की बातों में आ गई, लेकिन असलियत पता चलने पर उसने हसीन सैफी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में युवती के बयान भी दर्ज कराए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
नौकरी के लिए कुछ साल पहले उत्तराखंड निवासी युवती गौतमबुद्ध नगर आई थी। वह सूरजपुर में रहकर कंपनी में नौकरी कर रही थी। इसी दौरान कंपनी में काम करने वाले आमका रोड दादरी निवासी हसीन सैफी से उसकी पहचान हो गई। आरोपी ने अपना नाम आशीष ठाकुर बताकर उससे दोस्ती की। 
विज्ञापन

3 of 5
112 police, up police, dail 112, police prv, prv, - फोटो : फाइल फोटो
आरोपी ने आशीष ठाकुर के नाम एक फर्जी पहचानपत्र भी बना रखा था। करीब दो माह पहले युवती बीमार हो गई। ड्यूटी पर नहीं जाने से उसकी नौकरी छूट गई। इसके बाद ही सैफी ने युवती से निकटता बढ़ा दी और शादी का झांसा देने लगा। 

4 of 5
rape demo - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने पीड़िता को दादरी की कॉलोनी में किराए पर कमरा दिलाया और उसके साथ रहने लगा। आरोपी पीड़िता की जिम्मेदारी उठाने का दावा करता था। आरोपी अच्छी नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता था। शुक्रवार को हसीन को ढूंढते हुए उसके पिता पहुंचे और पड़ोसियों से पूछताछ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
तब पड़ोसियों को पता चला कि आरोपी का असली नाम हसीन सैफी है। रविवार को जानकारी होने पर आरोपी से पूछताछ की तो दोनों में विवाद हो गया। इस लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें