फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: युवक और किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- आपको इज्जत प्यारी, हमें प्यार

Tue, 24 Dec 2019 07:05 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

दिल्ली स्थित बाहरी उत्तरी जिले के बवाना में प्रेम प्रसंग में युवक व किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव घर के अंदर से बरामद किए गए। शवों का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले की स्थानीय पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

विज्ञापन


बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सूचना मिली थी कि विजय नगर, बवाना में एक युवक और किशोरी के शव फंदे से लटके हुए हैं। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उपायुक्त ने बताया कि मौके से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है जिसमें दोनों ने मौत के लिए खुद को जिम्मेवार बताया है। फंदा लगाने का कारण सुसाइड नोट में दोनों की शादी न हो पाना बताया है और इच्छा जाहिर की है कि उनका दाह संस्कार एक ही चिता पर किया जाए। दोनों के शव अलग-अलग चुन्नी की सहायता से छत में लगे हुक और सीलिंग फैन से लटके पाए गए।
विज्ञापन


दोनों के परिवार मूलरूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। लड़की के माता-पिता मजदूरी करते हैं और घटना के वक्त फैक्टरी गए हुए थे। युवक दूर के रिश्ते में किशोरी का भाई लगता था। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर मिले सुसाइड नोट की जांच की जा रही है।

आपको इज्जत प्यारी है हमें प्यार
पुलिस ने बताया कि एक पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने परिजनों के लिए लिखा है कि आपको और समाज को इज्जत प्यारी है लेकिन हमको अपना प्यार। अगर वह साथ जी नहीं सकते, तो साथ मर तो सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें