फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें खून खौला देंगी: कैमरे में कैद हुई कलयुगी मां की निर्दयता, अपने मासूम बच्चों के साथ की बेरहमी

Fri, 29 Jul 2022 08:33 AM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़।
विज्ञापन
1 of 8
आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला
हापुड़ में एक मां की बर्बरता का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो को जिसने भी देखा उसका खून खौल उठा। पति से झगड़े का गुस्सा महिला ने अपनी बच्चियों पर उतारा। महिला अपनी बच्चियों के साथ बहुत ही बेरहमी से पेश आई। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

2 of 8
आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला
नगर के मोहल्ला जसरूपनगर में एक महिला ने पति से झगड़े का गुस्सा अपने एक साल की बच्ची पर उतार दिया। महिला ने मासूम बच्ची को जमीन पर पटक दिया और उसे चप्पल से बेरहमी से पीटा।

 
विज्ञापन

3 of 8
आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को जिले में एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक महिला अपने घर के बाहर किसी से झगड़ रही है। इसके बाद वह घर के बाहर खेल रही अपनी एक वर्षीय बच्ची को जमीन पर पटक देती है।

4 of 8
आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला
दूसरी बच्ची उसे उठाकर लाती है तो महिला उसे चप्पल से बुरी तरह पीटती है। वीडियो में मासूम रोती बिलखती नजर आ रही है, लेकिन मां पर उसका असर नहीं होता।

 
विज्ञापन

5 of 8
आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला
महिला की पहचान जसरूपनगर निवासी ज्योति पत्नि बॉबी के रूप में हुई। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

6 of 8
आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला
उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।

 
विज्ञापन

7 of 8
मासूम - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमबीर सिंह ने बताया कि आरोपी महिला ने बताया कि उसका पति बिजली मैकेनिक है, उससे झगड़ा होने के बाद महिला ने बच्ची पर अपना गुस्सा उतारा था।
विज्ञापन

8 of 8
आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला
महिला द्वारा बच्ची को पीटने और उठाकर पटकने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें