फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल दहला देने वाली वारदात: कुश्ती के राष्ट्रीय खिलाड़ी की ईंट मार-मारकर हत्या, लोग बनाते रहे वीडियो...दोस्त भी

Thu, 27 Oct 2022 08:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 10
ghaziabad murder - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के साहिबाबाद में लोनी-भोपुरा रोड पर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बिहारी ढाबे के सामने सड़क पर कार पार्किंग के विवाद में राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी और सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे अरुण उर्फ वरुण (33) की ईंट मारकर हत्या कर दी गई। बात सिर्फ इतनी सी थी कि अरुण ने उनकी कार के बराबर में खड़ी कार को हटाने के लिए कहा था। इसी पर आरोपी भड़क गया और दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ हाथापाई करने लगे। उसके बाद आरोपियों ने उसे जमीन पर गिरा दिया और दम निकलने तक सिर पर ईंट से प्रहार किए। इस दौरान राहगीर वीडियो बनाते रहे, लेकिन अरुण को बचाने के लिए आगे नहीं आए। अरुण के साथ दो दोस्त भी थे, लेकिन वे भी तमाशबीन ही बने रहे।
विज्ञापन

2 of 10
मृतक अरुण का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि अरुण की पत्नी को मायके जाना था। वह उसे कार से मोहन नगर बस स्टैंड पर छोड़कर अपने गांव जावली वापस जा रहा था। रास्ते में दोस्त संजय रावत और दीपक मिल गए। दोनों दोस्त बिहारी ढाबे से खाना लेने चले गए।

 
विज्ञापन

3 of 10
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
ढाबे के बाहर अरुण ने कार खड़ी कर दी। तभी उनकी कार से सटाकर एक युवक ने अपनी कार खड़ी कर दी। इससे अरुण कार का गेट नहीं खोल पा रहा था। अरुण ने चालक से कार हटाने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। 

 

4 of 10
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
इसी बात पर कहासुनी हो गई। चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि कार में मौजूद तीन-चार युवक उतर आए। उन्होंने पहले अरुण को कार का शीशा तोड़कर बाहर निकाला और फिर जमीन पर गिराकर बुरी तरह मारा। 

 
विज्ञापन

5 of 10
गुस्साए लोगों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
नाराज परिजनों ने जाम लगाया
सूचना मिलने पर परिजन उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अरुण के परिजनों में भारी गुस्सा है। उन्होंने हत्या करने वाले युवकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर टीलामोड़ थाने पर हंगामा किया और फिर 20 मिनट तक सड़क जाम की।
विज्ञापन

6 of 10
राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
उधर, इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है। यह राहगीरों ने बनाया था। सीओ साहिबाबाद पूनम मिश्रा का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए पांच टीमों को लगाया है। सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान कर ली गई है। वे राजपुर के बताए गए हैं।

 
विज्ञापन

7 of 10
Ghaziabad Murder - फोटो : अमर उजाला
गाड़ी का शीशा तोड़ा फिर सिर फोड़ा
वहीं, अरुण के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि हमलावरों ने अरुण को अपशब्द कहे। इसके बाद वे ईंट उठाकर लाए। इससे गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और अरुण को खींचकर बाहर निकाल लिया। हमलावर तीन-चार थे। 


 

8 of 10
Ghaziabad Murder - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने अरुण को सड़क पर गिरा लिया और लात-घूंसों से पीटा। वहां से गुजर रहे लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। उधर, हमलावर प्रहार करते रहे। अरुण के सिर पर ईंट लगते ही उसके शरीर में हरकत बंद हो गई थी। इसके बाद भी हमलावर ने एक और बार प्रहार किया।

 

9 of 10
थाने पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
लोग वीडियो बनाते रहे दोस्त भी बने तमाशबीन
वारदात के दौरान राहगीर वीडियो बनाते रहे, लेकिन अरुण को बचाने के लिए आगे नहीं आए। अरुण के साथ दो दोस्त भी थे, लेकिन वे भी तमाशबीन ही बने रहे। 
अरुण के पिता सेवानिवृत्त दरोगा कंवरपाल ने संजय, दीपक और अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। 

 
विज्ञापन

10 of 10
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उनकी गाड़ी कब्जे में ले ली गई। उनसे कई घंटे पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर उन्हें क्लीन चिट दे दी। पुलिस का कहना है कि हत्या में उनकी कोई भूमिका नजर नहीं आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें