फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: भाई की जमानत के लिए आई बहन का होटल के कमरे में लटका मिला शव, कान में लगे थे इयरफोन

Sat, 21 Jan 2023 02:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 5
महिला ने होटल में की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के मसूरी स्थित वेव सिटी थाना क्षेत्र के रोहन एन्क्लेव डासना के एक होटल में बिहार की 27 वर्षीय सरिता का शव होटल के कमरे में पंखे से लटका मिला। सरिता तीन दिन से होटल में रुकी हुई थी। शुक्रवार को कमरे से कोई आवाज नहीं आने कर होटलकर्मियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई हलचल नहीं होने पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

2 of 5
woman suicide in ghaziabad hotel - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची पुलिस ने कटर से दरवाजा काटकर खोला तो सरिता का शव पंखे से लटका मिला। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। बिहार के मोतिहारी की रहने वाली सरिता पत्नी मंगेश 17 जनवरी को बिहार से जेल में बंद भाई चंदन की जमानत के लिए आई थी। उससे मिलने के बाद वह होटल में रुकी हुई थी। सरिता का भाई 20 अक्तूबर 2020 से कविनगर थाने से दुष्कर्म और हत्या के मामले में जेल में था।
विज्ञापन

3 of 5
woman suicide in hotel - फोटो : अमर उजाला
20 जनवरी 2023 शुक्रवार को वह जमानत पर बाहर आया था।  सरिता का भाई शुक्रवार शाम करीब छह बजे जेल से छूटकर बाहर आया और होटल पहुंचा तो उसे पता चला कि उसकी बहन ने आत्महत्या कर ली है।

4 of 5
पुलिस मामले की जानकारी देते हुए - फोटो : अमर उजाला
एसीपी वेव सिटी रवि प्रकाश सिंह का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसके भाई को जमानत मिल गई है। इसके बाद भी उसने आत्महत्या क्यों की इसका कारण अभी पता नहीं चला है। सरिता के फोन कॉल व अन्य सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मामले की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कान में मिले इयरफोन, पुलिस ने कब्जे में लिया फोन
जानकारी के अनुसार सरिता का शव जब फंदे से लटका मिला उस दौरान उसके कान में इयरफोन भी लगे थे। पुलिस कोई आशंका है कि सरिता उस दौरान या तो किसी से बात कर रही थी या गाने सुन रही थी। पुलिस ने उसका फोन कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें