फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवफा पत्नी: प्रेमी देवर संग मिलकर की पति की हत्या, बाल्टी में भरा खून...इसलिए कुल्हाड़ी से काटकर अलग किया हाथ

Tue, 15 Nov 2022 12:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 7
Ghaziabad murder case - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के नंदग्राम के गांव सिकरोड़ से चार साल पहले 28 सितंबर 2018 को लापता हुए चंद्रवीर की उनकी पत्नी सविता ने देवर अरुण के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। अरुण ने अपने घर में छह फुट का गड्ढा खोद शव उसमें दबाकर सीमेंट का फर्श करा दिया था। इस रहस्य से पर्दा कभी नहीं उठ पाता अगर एसएसपी ने पुराने अनसुलझे मामलों की फाइल एक बार फिर से न खुलवाई होती। नए सिरे से हुई जांच-पड़ताल में चंद्रवीर की बेटी ने मां और चाचा पर शक जाहिर किया। इसी सुराग से पुलिस ने खुलासा कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पड़ोस में रहने वाले अरुण के घर में गड्ढा खोदवाकर चंद्रवीर का कंकाल बरामद किया है। सविता और अरुण ने पुलिस पूछताछ में पूरा घटनाक्रम बताया है। पहले पूरी साजिश रची गई। 18 सितंबर 2018 की रात को कत्ल करना तय हुआ। 
विज्ञापन

2 of 7
पुलिस ने बरामद किया सामान - फोटो : अमर उजाला
चंद्रवीर सो रहा था। देर रात अरुण आया। सविता ने दरवाजा खोल दिया। अरुण ने सिर में गोली मारकर चंद्रवीर की हत्या की। सविता पहले से बाल्टी लिए खड़ी थी। सिर से निकला खून बाल्टी में भर लिया ताकि फर्श पर न गिरे। 

 
विज्ञापन

3 of 7
Ghaziabad Murder - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दोनों ने बाहर जाकर देखा कि गोली चलने की आवाज से लोग जाग तो नहीं गए हैं, लेकिन वहां कोई नहीं था। दोनों शव को उठाकर ले गए। इसे अरुण के घर में रखा गया। 

 

4 of 7
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
अरुण ने चार दिन तक गड्ढा खोदा। शव के पास धूपबत्ती और अगरबत्ती जलाता रहा ताकि बाहर बदबू न जाए। गड्ढा छह फुट गहरा हो जाने पर रात के अंधेरे में सविता के साथ मिलकर शव को उसमें दबा दिया। 

 
विज्ञापन

5 of 7
Ghaziabad Murder - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले शव के गड्ढे में रखते समय सविता की नजर चंद्रवीर के चांदी के कड़े पर पड़ी। इस पर चंद्रवीर का नाम लिखा था। अरुण ने कहा कि अगर कभी भी राज खुला और पुलिस ने गड्ढा खोदकर शव निकाला तो कड़े से पहचान हो जाएगी। 


 
विज्ञापन

6 of 7
Ghaziabad Murder - फोटो : अमर उजाला
इसलिए, अरुण ने कुल्हाड़ी से कड़े वाला हाथ ही काटकर अलग कर दिया। इसे पास की केमिकल फैक्टरी के पास गड्ढा खोदकर दबा दिया था। साजिश के तहत अरुण वारदात से पहले मां-बाप को मेरठ स्थित अपने मकान में छोड़ आया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Ghaziabad Murder - फोटो : अमर उजाला
उसने पूछताछ में बताया कि पहले चंद्रवीर को जहर देकर मारने की साजिश थी, लेकिन इसमें पकड़े जाने का जोखिम ज्यादा था क्योंकि वह तुरंत ही नहीं मरता। इसलिए, गोली मारकर हत्या करना तय हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें