फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी की लाश के 20 टुकड़े: कुछ दिन पहले अक्षय के पास चली गई थी पत्नी, तभी ठान लिया कि उसे जिंदा नहीं छोड़ना

Sun, 22 Jan 2023 10:01 AM IST
शाहरुख खान मुनीश शर्मा, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 7
Ghaziabad Murder Case - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा में रिक्शा चालक ने पत्नी के प्रेमी की फरसे से गला काटकर हत्या कर दी और फिर शव के 20 टुकड़े कर दिए। इन टुकड़ों को तीन बोरियों में भर रिक्शा से ले जाकर घर से एक किलोमीटर दूर नहर किनारे झाड़ियों में फेंक आया। इसके दो दिन बाद शनिवार शाम को शव मिलने पर पुलिस ने शक के आधार पर रिक्शा चालक मीलाल (34) से पूछताछ की तो जुर्म कुबूल करते हुए उसने बताया कि उसने ही पत्नी पूनम से कहकर प्रेमी अक्षय (24) को बुलवाया था और घर में सोने के लिए कहा था। सोते हुए ही उसकी हत्या कर दी। हत्या से लेकर लाश ठिकाने लगाने तक की साजिश पहले ही तैयार कर ली थी। उसे इसका पछतावा नहीं है।
विज्ञापन

2 of 7
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
मीलाल ने हत्या की वजह के बारे में बताया कि उसे शक तो काफी पहले से था कि पत्नी और अक्षय के बीच प्रेम संबंध हैं लेकिन कुछ दिन पहले इसका यकीन हो गया। हुआ यूं कि पूनम एक दिन लापता हो गई। पता चला कि वह अक्षय के पास राजस्थान में उसके घर गई है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
इस घर में हुई अक्षय की हत्या - फोटो : अमर उजाला
परिजनों के कहने पर बड़ी मुश्किल से वापस आई। उसने उसे रख तो लिया लेकिन ठान लिया कि अक्षय को जीवित नहीं छोड़ेगा। इसके बाद उसने कई बार देखा कि पत्नी चोरी-छिपे अक्षय से फोन पर बात करती है। 


 

4 of 7
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
अक्षय की हत्या के लिए सिर्फ मौके की तलाश थी। उसे लग रहा था कि पत्नी उसके कहने पर अक्षय को नहीं बुलाएगी लेकिन वह राजी हो गई। पत्नी को लगा कि इस बहाने वह अक्षय से मिल लेगी। अक्षय भी तुरंत ही चला आया।

 
विज्ञापन

5 of 7
अक्षय के सिर और धड़ की तलाश करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पहली पत्नी की हो चुकी मौत
मीलाल की पहली पत्नी करीब 11 साल पहले मौत हो गई थी। पहली पत्नी से मीलाल को एक बेटी है। उसके बाद मीलाल ने दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी से मीलाल को एक बेटा व दो बेटी हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 7
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
सबसे बड़ी बेटी करीब 17 वर्षीय, दूसरे नंबर का 10 वर्षीय लड़का व सात व छह साल की दो और बेटी है। खोड़ा में रहने वाले बहन व जीजा ने ही मीलाल को विकास के दो मंजिला मकान में किराए पर कमरा दिलाया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इस मकान में हुई थी अक्षय की हत्या - फोटो : अमर उजाला
हत्या का खुलासा हो गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक बोरी खुली मिली। शव के कई टुकड़े बरामद नहीं हुए हैं। उन्हें बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। फरसे की बरामदगी के भी प्रयास किए जा रहे हैं। - डॉ. दीक्षा शर्मा, डीसीपी, ट्रांस हिंडन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें