गाजियाबाद के सिहानी गांव के सद्दीकनगर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे ई-रिक्शा चालक संजय पाल ने पत्नी रेखा पाल (35) और बेटी ताशू (14) का कत्ल कर दिया। मौत हो जाने की तसल्ली के लिए उसने तकिये से दोनों का मुंह भी दबाया। घर से भागकर आठ घंटे बाद 12 बजे उसने दोस्त को फोन करके बताया कि पत्नी और बेटी की हत्या कर आया है। दोस्त की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी के किसी से प्रेम संबंध हो गए हैं। मना करने पर भी वह उससे मिलने जाती थी। इसमें बेटी उसका साथ देती थी, इसलिए गुस्से में आकर उसकी भी जान ले ली। उसने घटनाक्रम के बारे में बताया कि उसके तीन मंजिला मकान में गुरुवार की रात वह, पत्नी और बेटी ही थी। साढ़े 11 बजे पत्नी से उसका झगड़ा हुआ था। इसके बाद तीनों अलग-अलग कमरे में जाकर सो गए थे।
विज्ञापन
2 of 8
आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
वह पहली, पत्नी दूसरी और बेटी तीसरी मंजिल की छत पर सो रही थी। सुबह चार बजे आंखें खुलने पर वह पत्नी के पास गया। उससे पूछा कि वह किससे मिलने जाती है, वह चुप रही। फिर कहा कि वह उससे मिलना छोड़ दे। आरोपी पति उसे खत्म करने की बात कहने लगा।
विज्ञापन
3 of 8
रेखा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
थप्पड़ लगने पर भड़का गुस्सा, पहले पत्नी फिर बेटी की जान ली
उसने बताया कि वह पत्नी से सवाल पर सवाल किए जा रहा था। वह काफी देर चुप रही। फिर उसने गुस्से में आकर उसे थप्पड़ मार दिया। इससे वह बहुत गुस्से में आ गया और आपा खो बैठा। वह भागकर गया और फावड़ा लेकर आया। पत्नी बिस्तर पर लेटी थी।
4 of 8
ghaziabad double murder
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं पर उसकी गर्दन फावड़े से काट दी। सिर पर भी प्रहार किया। फिर मुंह पर तकिया रखकर दबा दिया। मौत की तसल्ली होने पर तीसरी मंजिल पर बेटी के पास गया। वह सोती मिली। उसका गला भी फावड़े से काट दिया और फिर तकिया मुंह पर रखकर दबाया।
विज्ञापन
5 of 8
रेखा का फाइल फोटो
- फोटो : इंस्टाग्राम
उसकी मौत की तसल्ली होने पर बाहर से कुंडी लगाकर भाग गया। उसने कहा कि वह पत्नी और बेटी की हत्या की पहले ही ठान चुका था, सिर्फ बहाने की तलाश थी। यह जैसे ही मिला, वैसे ही दोनों की जान ले ली। उसे कोई पछतावा नहीं है। उसका बेटा कुनाल और पिता खेमचंद वारदात के बाद से लापता है। संजय ने बताया कि कुनाल उसके पिता को डॉक्टर के पास ले गया था। इसके बाद दोनों कहां गए उसे पता नहीं।
विज्ञापन
6 of 8
ghaziabad double murder
- फोटो : अमर उजाला
सिक्योरिटी गार्ड की बात पर किया यकीन-और ठान ली हत्या करने की
संजय ने बताया कि उसे शक था कि पत्नी नोएडा में किसी से मिलने जाती है। वह या गया पीछा करते हुए वहां गया वह एक सोसायटी में गई थी। वहां के सिक्योरिटी गार्ड से पूछा कि यह महिला यहां पहले कभी आई है क्या... गार्ड ने बताया कि यह तो यहां अक्सर आती है। संजय ने पुलिस से कहा कि गार्ड की बात से यकीन हो गया कि उसका शक सही है। उसने पत्नी से इसके बारे में पूछा तो उसने जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
7 of 8
ghaziabad double murder
- फोटो : अमर उजाला
बेटी भी उसके साथ जाती थी, लेकिन उसने भी इसके बारे में बताने से इनकार कर दिया। इसलिए, दोनों की हत्या करने की ठान ली। उसकी और रेखा की शादी 20 साल पहले हुई थी। उसे रेखा पर पिछले पांच साल से शक था।
पत्नी इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो डालती थी। उसे यह पसंद नहीं था। मना करने संजय पर भी वह रील (वीडियो) डालती रही। इसमें एक वीडियो उस सोसायटी का भी है, जिसमें वह किसी से मिलने जाती थी। इसे देखकर उसका शक और पुख्ता हो गया था।