फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भया जैसी दरिंदगी की झूठी कहानी: नर्स के दोस्त आजाद ने जेल में रची साजिश, आरोप पत्र में कई सनसनीखेज खुलासे

Sat, 10 Dec 2022 09:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 9
Ghaziabad Case woman sexually - फोटो : अमर उजाला
16 अक्तूबर को नंदग्राम में निर्भया जैसी दरिंदगी की झूठी कहानी बनाने के चर्चित मामले में पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। पुलिस का दावा है कि नर्स और उसके तीनों साथियों के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य मिले हैं। इस पूरी झूठी कहानी का मास्टरमाइंड नर्स का करीबी आजाद है। उसने जेल में रहकर कहानी तैयार की। जेल से बाहर आने पर उसने नर्स और अपने दो साथियों के साथ पूरी कहानी बताई। आजाद के खिलाफ लूट, आर्म्स एक्ट और जानलेवा हमले के कई मुकदमे दर्ज हैं। वह पूर्व में कई बार जेल जा चुका है। नर्स और आजाद ने दिल्ली में 56 लाख का मकान हड़पने के लिए यह साजिश रची थी। नर्स आजाद के साथ मिलकर इस वारदात को करने से पहले भी दिल्ली में दो बार उन युवकों के खिलाफ फर्जी केस कराने की कोशिश चुकी थी जिनसे नर्स का संपत्ति विवाद चल रहा है। 
विज्ञापन

2 of 9
ऐसे हाल में मिली थी नर्स - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने 20 अक्तूबर को आजाद, गौरव और अफजाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और अस्पताल से डिस्चार्ज होने बाद नर्स को भी गिरफ्तार कर लिया था। एसीपी द्वितीय आलोक दुबे ने बताया कि साक्ष्य व गवाह जुटाकर मामले में आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है।
 
विज्ञापन

3 of 9
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला
यह था मामला
दिल्ली निवासी नर्स 16 अक्तूबर को नंदग्राम में भाई के घर जन्मदिन समारोह में शामिल होने आई थी। रात को घर वापस लौटते वक्त अगवा करने और दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म करने व प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डालने के बाद अगवा करने वाले स्थान पर फेंकने का आरोप लगाया। नर्स ने अपने भाई से उन पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिनसे उसका संपत्ति का विवाद चल रहा था। 

 

4 of 9
ghaziabad Rape Case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पांचों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। नर्स ने गाजियाबाद व मेरठ में उपचार कराने से इनकार किया था जबकि दिल्ली जीटीबी अस्पताल में उपचार कराने की इच्छा जाहिर की। क्योंकि नर्स उसी अस्पताल में काम कर चुकी थी। इससे पुलिस को शक हुआ।
 
विज्ञापन

5 of 9
गाजियाबाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
ऐसे उठा रहस्य से पर्दा
- नर्स ने कहा था आश्रम रोड से हुआ था अपहरण, पुलिस को जांच में पता चला नर्स का अपहरण नहीं हुआ था वह ऑटो व अपने साथी आजाद के साथ कार में गई थी।

 
विज्ञापन

6 of 9
आरोपी अफजाल - फोटो : अमर उजाला
- पांच युवकों ने किया था दुष्कर्म, नामजद कराई थी रिपोर्ट। जांच में पता चला कि उन पांच युवकों की लोकेशन गाजियाबाद में मिली थी ही नहीं।

 
विज्ञापन

7 of 9
गौरव शर्मा - फोटो : अमर उजाला
- नर्स ने कहा था दुष्कर्म किया और प्राइवेट पार्ट में डाली थी लोहे की रॉड, मेडिकल जांच रिपोर्ट में पता चला कि दुष्कर्म हुई नहीं और नर्स ने अस्पताल में पहुंचकर प्राइवेट पार्ट में खुद रखा था।

 

8 of 9
आरोपी आजाद - फोटो : अमर उजाला
- आरोप था कि युवकों ने बोरी में बंद करके उसे आश्रम रोड पर फेंका था। जांच में पता चला कि आजाद ने नर्स को बोरी में रखा था और उसके हाथ-पैर बांधे थे।
ये साक्ष्य जुटाए

 
विज्ञापन

9 of 9
यहीं से नर्स का अपहरण होना बताया गया है - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने नर्स और उसके तीनों साथियों के खिलाफ सीसीटीवी फुटेज, लोकेशन, कॉल डिटेल, व्हाट्सएप चैटिंग, मेडिकल जांच रिपोर्ट, फोरेंसिक रिपोर्ट समेत अन्य कई साक्ष्य व गवाह बनाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें