फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकित हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा: उमेश ने अस्पताल में सीखा आरी चलाना...एक करोड़ के लिए ऐसे रची खौफनाक साजिश

Thu, 15 Dec 2022 09:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 11
Ankit Murder Case - फोटो : अमर उजाला
यूपी के गाजियाबाद के मोदीनगर में पीएचडी के छात्र अंकित खोखर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार उमेश शर्मा (40) ने पूरी साजिश के बारे में बताया। उसने कहा कि उसके साथ मेरठ के एक शातिर ने 30 लाख की ठगी की। उसने रकम दोगुनी करने का लालच दिया था। इससे पहले शातिर उससे एक लाख लेकर छह महीने में दो लाख दे चुका था। इसलिए, उस पर भरोसा हो गया। उसने यह 30 लाख की रकम दोस्तों और परिचितों से इकट्ठा करके दी थी। इसे लेकर शातिर भाग गया। इसके बाद दोस्त और परिचित उस पर रकम वापसी का दबाव बना रहे थे। इसी बीच उसे जैसे ही पता चला कि अंकित ने पैतृक संपत्ति एक करोड़ में बेची है, वैसे ही उसने उसकी हत्या की साजिश रच ली। 
विज्ञापन

2 of 11
मृतक अंकित खोखर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उसने यह भी सोच रखा था कि खाते से पूरे एक करोड़ मिलने के बाद झूठ अंकित के दोस्तों और जानकारों से झूठ बोल देगा कि वह तनाव में था और अचानक घर खाली कर बहुत दूर चला गया।

 
विज्ञापन

3 of 11
मृतक अंकित खोखर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उससे हुई पूछताछ के हवाले से पुलिस ने बताया कि उमेश का साला प्रदीप और अंकित का गांव एक ही है। इस नाते अंकित प्रदीप को भाई कहता था। प्रदीप के साथ ही वह छह महीने पहले उमेश के घर आया था। उमेश को उसने बताया कि वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। 

 

4 of 11
मृतक अंकित खोखर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
माता-पिता का निधन हो चुका है। उमेश ने उससे कहा कि वह उसके मकान में रह सकता है। अंकित किराये पर रहने लगा। उमेश ने साजिश के तहत अंकित से नजदीकी बढ़ाई। इसलिए, अंकित उससे अपनी हर बात साझा करने लगा। यह भी बता दिया कि वह पैतृक संपत्ति बेचना चाहता था।

 
विज्ञापन

5 of 11
आरोपी उमेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
इसे बिकवाने में उमेश और प्रदीप साथ रहे। जैसे ही अंकित को संपत्ति का एक करोड़ मिला और उसने इसे खाते में जमा कराया, वैसे ही उमेश ने उसकी हत्या करने की साजिश रच ली। इसी साजिश के तहत उसने उससे 40 लाख रुपये उधार लिए। कहा कि बिजनेस करना है।
 
विज्ञापन

6 of 11
आरोपी उमेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
अंकित को उस पर भरोसा था, इसलिए दे दिए। लेकिन, उमेश का इरादा पूरे एक करोड़ रुपये हासिल करने का था। इसलिए, हत्या की साजिश को छह अक्तूबर को अंजाम दिया।

 
विज्ञापन

7 of 11
आरोपी उमेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
ठगी का शिकार होने के बाद रची हत्या की साजिश
अंकित मूल रूप से बागपत के मुकंदपुर गांव का था। वह लखनऊ से पीएचडी कर रहा था। उसके परिवार में और कोई नहीं है। वह उमेश शर्मा के मकान में छह माह से किराये पर रह रहा था। उसने गांव में पैतृक संपत्ति बेचकर खाते में एक करोड़ रुपये जमा कराए थे। 

 

8 of 11
अंकित खोखर के दोस्त - फोटो : अमर उजाला
उमेश का साला प्रदीप मुकंदपुर का ही है। उसने एक करोड़ की जानकारी उमेश को दी। उमेश ने साजिश के तहत व्यापार करने के नाम पर अंकित से 40 लाख रुपये उधार ले लिए। 

 

9 of 11
इसी मकान में किराये पर रहता था अंकित - फोटो : अमर उजाला
डीसीपी ग्रामीण जोन डॉ. ईरज राजा ने बताया कि छह अक्तूबर को घर में ही गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आरी से तीन टुकड़े कर एक खतौली और एक मसूरी (डासना के पास) में गंगनहर में और एक मसूरी में ही पेरिफेरल वे पर फेंक दिया।

 

10 of 11
आरोपी उमेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल में सीखा आरी चलाना
उमेश ने बताया कि वह दो साल पहले जब हड्डी रोग विशेषज्ञ के यहां कंपाउंडर था, तब प्लास्टर काटने का काम उसी के पास था। वह आरी से प्लास्टर काटता था। इसी से वह आरी चलाने में दक्ष हो गया। हत्या कर शव के टुकड़े करने के लिए उसके दिमाग में आरी ही आई। उसे डॉक्टर ने उसकी गलत आदतों के कारण नौकरी से निकाला था।

 
विज्ञापन

11 of 11
मसूरी गंगनहर में फेंके गए अंकित के शव के टुकड़े - फोटो : अमर उजाला
खौफनाक साजिश
1. 2019 में अंकित पहली बार उमेश के घर उसके साले प्रदीप के साथ मिलने के लिए आया था।
2. जुलाई-2022 में अंकित ने राधा एंक्लेव गली नंबर-3 में उमेश शर्मा के मकान में कमरा किराये पर लिया
3. अगस्त में अंकित ने अपने गांव मुकंदपुर में पैतृक संपत्ति बेची, इसके बदले उसे एक करोड़ रुपये मिले।
4. सितंबर में उमेश ने अंकित से कारोबार करने के बहाने से 40 लाख रुपये उधार ले लिए थे।
5. छह अक्तूबर को उमेश ने अंकित की हत्या की, शव के चार टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंके।
6. 12 दिसंबर को अंकित के दोस्त डॉ. रुपेश ने मोदीनगर थाने पर गुमशुदगी की तहरीर दी।
7. 13 दिसंबर को पुलिस ने उमेश और उसके दोस्त प्रवेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
8. 14 दिसंबर को उमेश ने हत्या का जुर्म कुबूल किया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें