फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइजीरियनों की 'ऐश्वर्या': अभिनेत्री का फोटो और पासपोर्ट दिखाकर बुनते थे 'हसीन' जाल, एक नजर में होती थी हां

Sat, 17 Dec 2022 05:54 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 7
बरामद करंसी और ऐश्वर्या राय के नाम का फर्जी पासपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
डेटिंग व मेट्रोमोनियल एप के जरिए लोगों को फंसाने और नामी विदेशी दवा कंपनी के नाम से जड़ी बूटी का व्यापार कराने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले तीन विदेशी ठगों को साइबर सेल और बीटा-2 कोतवाली पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। ठगों ने ग्रेटर नोएडा में रहने वाले एक रिटायर्ड कर्नल को ब्रेस्ट कैंसर की दवा में इस्तेमाल होने वाला कोला नट बेचने का झांसा देकर 1.80 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की थी। पुलिस ने इनके पास से कुछ अमेरिकी डॉलर और 11 करोड़ रुपये कीमत के नकली डॉलर और पाउंड बरामद किए हैं। फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का फोटो लगा फर्जी पासपोर्ट समेत अन्य फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

2 of 7
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी ओकोलोई डेमिओं - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने शहर निवासी रिटायर्ड कर्नल डॉ. वीके गुप्ता को ब्रेस्ट कैंसर की दवा में इस्तेमाल होने वाला कोला नट खरीदकर तीन गुना दाम में बेचने का झांसा देकर शिकार बनाया था। ठगे जाने पर कर्नल ने बीटा-2 कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया था। जांच में पुलिस ने आरोपियों का पता लगाकर इस ठगी के मकड़जाल का खुलासा किया है।
विज्ञापन

3 of 7
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी एडविन कॉलिंस - फोटो : अमर उजाला
ठगी करने वाले नाइजीरियाई नागरिक एके उफेरेमकेव्स और ओकोलोई डेमिओं व केन्या के एडविन कॉलिंस के कब्जे से 10.90 करोड़ रुपये कीमत की नकली विदेशी करेंसी बरामद की है। नकली करेंसी में अमेरिकी डॉलर और ब्रिटिश पाउंड हैं। 

4 of 7
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी एके उफेरेमकेव्स - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों के पास से तीन हजार अमेरिकी डॉलर (2.5 लाख रुपये) भी बरामद हुए हैं। इनके पास से फर्जी पासपोर्ट, कलर प्रिंटर, लैपटॉप, पेनड्राइव, एक सेफ व एक कंपनी के फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। इन उपकरणों के माध्यम से आरोपी नकली विदेशी करेंसी भी बनाते थे।
विज्ञापन

5 of 7
आरोपियों के पास बरामद हुई नकली करंसी - फोटो : अमर उजाला
आरोपी कस्टम अफसर बनकर विदेश से पार्सल भेजने के नाम पर भी ठगी करते थे। कई बार महिला बनकर लोगों को फंसाते थे। इसके अलावा लॉटरी का झांस देकर भी ठगी करते थे।
विज्ञापन

6 of 7
घटना का खुलासा करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
ऐश्वर्या राय का फोटो लगाकर अफ्रीकी देशों में की ठगी
डीसीपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि तीनों ठगों के पास से पुलिस को बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का फर्जी पासपोर्ट भी मिला है। आरोप है कि तीनों ऐश्वर्या राय का फोटो अपने मेट्रोमोनियल ब्रांड और डेटिंग एप पर डालकर अन्य देशों के लोगों को भी अपने जाल में फंसा लेते थे। आरोपी अफ्रीकी लोगों को विश्वास दिलाते थे कि उनका प्रोडक्ट ऐश्वर्या राय बच्चन भी उपयोग करती हैं। उनके नाम से आरोपियों ने कई लोगों से ऑनलाइन ठगी भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
बिना पासपोर्ट-वीजा रह रहे थे विदेशी नागरिक
गिरफ्तार तीनों विदेशी भारत में अलग-अलग जगह छिपकर बिना वीजा और पासपोर्ट के रह रहे थे। वह करीब पांच वर्ष पहले बिजनेस वीजा पर भारत आए थे। इसके बाद से फर्जी पासपोर्ट और वीजा बनवाकर यहां रह रहे थे। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली में कपड़े का व्यवसाय कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें