सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
उधर, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर में मंगलवार देर रात एक टेंपो ने 80 साल की बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस जिपनेट की मदद से महिला की पहचान के प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक सूचना मिली कि करावल नगर स्थित नाला रोड पर कूड़ेदान के नजदीक एक बुजुर्ग महिला जख्मी हालत में पड़ी है। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला के सिर में गंभीर चोट थी। महिला के पास पुलिस को एक छोटा पर्स मिला है, जिसमें 200 रुपये मिले हैं। लेकिन उसकी पहचान का कोई कागज बरामद नहीं हुआ है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में महिला को टेंपो टक्कर मारते हुए कैद मिला है। पुलिस आरोपी टेंपो चालक की तलाश कर रही है।