फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारी बेटी ऐसी न थी: कार्टून देखना उसे था पसंद, अब रहती है हर वक्त गुमसुम, दुष्कर्म पीड़िता के पिता की जुबानी

Sat, 15 Oct 2022 08:25 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 5
गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र का मामला - फोटो : फाइल फोटो
गाजियाबाद में दुष्कर्म पीड़ित बच्ची के पिता ने कोर्ट में बयान दर्ज कराए। उन्होंने कहा कि हैवानों ने हमारी फूल-सी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी, उन्हें फांसी की सजा मिलनी चाहिए, तभी इंसाफ होगा... यह कहते-कहते बच्ची के पिता का गला रुंध गया। उन्होंने कोर्ट में सामूहिक दुष्कर्म के घटनाक्रम के बारे में बताया है। साथ ही मांग की है कि इंसाफ में देरी नहीं होनी चाहिए। पॉक्सो कोर्ट से बाहर आने के बाद उन्होंने कहा कि सामूहिक दुष्कर्म की शिकार बनी उनकी 12 साल की बेटी हंसना-बोलना, खेलना-कूदना सब भूल गई है। वह हर वक्त गुमसुम रहती है, उसकी आवाज सुनने को भी कान तरस जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
पिता ने कहा कि हमारी बेटी ऐसी नहीं थी, उसे टीवी पर कार्टून देखना पसंद था, अब टीवी ही नहीं देखती। पिता ने बताया, वह जब घर आते थे तो बिटिया चॉकलेट मांगती थी, अब हालत यह है कि उसे भूख भी लगती है तो कुछ खाती नहीं है। उसकी मां कई बार पूछती है, तब रोटी के दो टुकड़े खा लेती है।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
बच्ची की मां भी कोर्ट में मौजूद रही। उनका बयान 17 अक्तूबर को दर्ज होगा। कोर्ट से बाहर आने पर उनकी आंखों में आंसू थे। उन्होंने कहा कि बेटी की हालत देखी नहीं जा रही। इस सदमे से उबरने में उसे लंबा वक्त लगेगा।

4 of 5
खोड़ा थाना - फोटो : ट्विटर
मकान की बनावट के बारे में पूछा
बचाव पक्ष के अधिवक्ता पूर्व सचिव मनमोहन शर्मा ने पीड़िता के पिता से जिरह करते हुए उसके मकान के बनावट के बारे में पूछा। इस पर बच्ची के पिता ने जवाब दिया और बताया कि पूरा घटनाक्रम कहां और कैसे हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
गैंगस्टर एक्ट लगेगा
पुलिस जल्द ही आरोपियों के खिलाफ  गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करेगी। इसके लिए फाइल तैयार कर ली गई है। विधिक राय ली जा चुकी है। आरोपी डासना जेल में बंद हैं। इनमें दो सगे भाई और एक दुकानदार है। बच्ची की सहेली पर आरोपियों का साथ देने का आरोप है। वह बाल सुधार गृह में बंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें