निकिता हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
निकिता शर्मा को तीन बार अदालत जाना पड़ा। पहली बार न्यायाधीश के सामने 164 के बयान दर्ज कराए गए। दूसरी बार गवाही देने के लिए अदालत गई, लेकिन गवाही अगले दिन के लिए टाल दी गई। तीसरी बार उसके सामने तौसीफ व रेहान को खड़ा किया गया। उसने तौसीफ को सीधे तौर पर पहचानने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि आरोपियों ने चेहरा ढक रखा था, लेकिन कद काठी की बात करें तो वह तौसीफ से मेल खाती है।