कुत्तों के हमले थम नहीं रहे हैं। आए दिन कहीं न कहीं से ऐसे मामले सामने आ ही जाते हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर से आया है। यहां कुत्ते के काटने से गंभीर रूप से घायल एक साल की बच्ची रिया की 36 घंटे के बाद सोमवार को एमएमजी अस्पताल के चिकित्सकों ने सर्जरी की। डॉ. महेंद्र और ईएनटी स्पेशलिस्ट ने मिलकर प्राथमिक सर्जरी की। बच्ची को चेहरे पर लगभग सवा सौ टांके लगे हैं। ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. राकेश ने बताया कि छोटे-छोटे टांके लगाने पड़े थे। बच्ची के चेहरे, नाक कान के पास कई स्थानों पर टेढ़े-मेढ़े घाव थे, जिन पर टांके लगाने पड़े हैं।