दिल्ली में गर्मी का सितम जारी
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में दिल्ली में 41.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी, जो कि सामान्य से 82 फीसदी कम थी। सामान्य तौर पर दिल्ली में अगस्त में 233.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जाती है। वहीं, पूरे मानसून सामान्य बारिश का आंकड़ा 653 मिमी से कुछ अधिक है। इस संबंध में मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस मानसून में मानसूनी गतिविधियां सबसे अधिक मध्य भारत में सक्रिय रही हैं। यही वजह है कि मध्य भारत के राज्यों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी रही। विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बार-बार निम्न दाब वाला क्षेत्र बनने की वजह से यहां अधिक बारिश हो रही है। इसके विपरित उत्तर भारत के राज्यों में कम बारिश रिकॉर्ड हुई है।