बारिश के बाद लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
जाम से जूझते रहे वाहन चालक
मौसम की फुहारों की बीच दिल्ली वासियों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। बारिश होने पर दो पहिया वाहन चालकों ने फ्लाईओवर के नीचे शरण लेने वहीं, जगह-जगह जलजमाव के कारण एच 44 पर लंबा जाम लग गया। गाजीपुर से सराय काले खां आने वाले मार्ग पर लोग काफी देर तक जाम में फंसे रहे। रिंग रोड और दिल्ली के अन्य इलाकों में कमोबेश यही स्थिति रही। सबसे अधिक परेशानी पीक ऑवर में हुई। कुछ जगहों पर शाम तक जलजमाव रहा। इस वजह से सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें रहीं। इन इलाकों में पुराना लोहा पुल, गांधी नगर, शास्त्री पार्क पुस्ता, खजूरी, भजनपुरा, नंदनगरी, कनॉट प्लेस, मिंटो रोड, लाल किला, कश्मीरी गेट, पुल बंगश, आजाद मार्केट, करोलबाग, पटेल नगर, धौलाकुआं, दिल्ली रिज, नारायणा व पंजाबी बाग समेत अन्य इलाके शामिल रहे।