दिल्ली में बारिश
- फोटो : amar ujala
मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे तक 6.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, सुबह 11 बजे के बाद बारिश की फुहारें पड़ना शुरू हुई, जिसका दौर करीब एक घंटे तक रूक-रूक कर चलता रहा। दोपहर में बादलों के आंचल में छिपे सूरज के निकलने से उमस का स्तर बढ़ गया था। वहीं, शाम को कुछ देर के लिए बादलों ने डेरा डाला, लेकिन बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 34.6 व न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 65 से 87 फीसदी रहा।