फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather: दो दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, आईएमडी ने हल्की बारिश के साथ जताई ये संभावना

Mon, 03 Oct 2022 10:38 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
दिल्ली का मौसम - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में बीते तीन-चार दिन से चिलचिलाती धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है। अब पांच अक्टूबर से फिर से एक बार मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विभाग ने पांच से नौ अक्टूबर तक हल्की बारिश का अनुमान जताया है। इस बारिश के कारण तापमान भी गिरेगा, वहीं अक्टूबर के मध्य तक सुबह शाम की हल्की ठंड दस्तक दे सकती है।
विज्ञापन

2 of 4
मौसम - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में सोमवार को भी तेज धूप रही, जिससे गर्मी का अहसास हुआ। लेकिन दोपहर बाद चली हवाओं ने थोड़ी राहत दी। सोमवार को अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.8 डिग्री सेल्सियस और 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को भी लगभग ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
विज्ञापन

3 of 4
दिल्ली का मौसम - फोटो : सोशल मीडिया
मंगलवार को आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन उसके बाद से रविवार तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का दौर जारी रहेगा। इसका असर तापमान पर भी पड़ेगा और तापमान गिरकर 30 डिग्री तक पहुंच जाएगा। उसके बाद अक्टूबर का मध्य आते-आते सुबह शाम की हल्की सर्दी का अहसास होने लगेगा।
विज्ञापन

4 of 4
आंशिक बादल छाए रहने की संभावना - फोटो : amar ujala
पूर्वानुमान: आसमान में आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे। 
अधिकतम तापमान: 34.8 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान: 22.5 डिग्री सेल्सियस
04 अक्तूबर को सूर्यास्त: शाम 6 बजकर 04 मिनट
05 अक्तूबर को सूर्योदय: सुबह 6 बजकर 16 मिनट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें