फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha case: श्रद्धा ने दो साल पहले पुलिस से जताई थी हत्या की आशंका, कहा था- वह मेरे टुकड़े-टुकड़े कर देगा

Wed, 23 Nov 2022 12:18 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मृतका श्रद्धा - फोटो : फाइल फोटो
देश के बहुचर्चित श्रद्धा वालकर हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि श्रद्धा ने आफताब के खिलाफ दो साल पहले मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। श्रद्धा ने मुंबई पुलिस को पत्र लिखकर बताया था कि आफताब उसके साथ मारपीट करता है। अगर समय रहते पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो वह उसकी हत्या कर देगा। 
विज्ञापन

2 of 5
श्रद्धा मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
मुंबई की पालघर पुलिस को लिखी चिट्ठी में श्रद्धा ने बताया कि आफताब ने उसके साथ मारपीट की। उसका गला दबाकर मारने की कोशिश की। इतना ही नहीं आफताब ने धमकाया और ब्लैकमेल किया कि वह उसे जान से मारकर टुकड़े-टुकड़े कर फेंक देगा।  

विज्ञापन

3 of 5
श्रद्धा मर्डर केस का आरोपी आफताब। - फोटो : अमर उजाला
आफताब ने सोची-समझी साजिश के तहत सबूतों को किया खत्म
आरोपी आफताब पूनावाला ने सबूतों को सोची-समझी साजिश के तहत खत्म किया है। उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने में इस्तेमाल किए गए औजारों को इस तरह फेंका कि पुलिस बाद में उन्हें ढूंढ न सके। आरोपी ने आरी व ब्लेड को गुरुग्राम में डीएलएफ के पास जंगल में फेंका था। इसके अलावा चापड़ को उसने छत्तरपुर में 100 फुटा रोड पर कूड़े में फेंका था। दूसरी तरफ आफताब गुरुग्राम स्थित जिस कॉल सेंटर में नौकरी करता था, वहां अब वर्क फ्रॉम होम कर दिया गया है।

4 of 5
श्रद्धा का हत्यारोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
आरी व ब्लेड गुरुग्राम तो चापड़ छतरपुर में लगाया था ठिकाने
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी आफताब ने बताया कि उसने आरी व ब्लेड को गुरुग्राम में फेंका था। ऐसे में पुलिस आरोपी को लेकर दो दिन गुरुग्राम के जंगल में तलाशी अभियान चला चुकी है, लेकिन पुलिस को कुछ नहीं मिला। आरोपी श्रद्धा के शव के टुकड़े करने के लिए महरौली बाजार से धारदार वाले तीन ब्लेड खरीदकर आया था। गुरुग्राम में एक-दो दिन बाद फिर तलाशी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एफएसएल कार्यालय से आफताब को लेकर निकली दिल्ली पुलिस - फोटो : ANI
आरोपी को जरा भी नहीं है पछतावा
श्रद्धा की हत्या के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को अपने किए पर अभी भी जरा भी पछतावा नहीं है। वह जांच और पूछताछ के समय भी अपने द्वारा किए गए अपराध पर पछतावा जाहिर करने के बजाय मुस्कुराता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें