फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुटेगा दम: दो दिन तक बेहद खराब श्रेणी में रहेगी दिल्ली की हवा, NCR में गुरुग्राम की वायु सबसे जहरीली

Mon, 14 Nov 2022 03:07 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी - फोटो : अमर उजाला
पराली के धुएं और स्थानीय प्रदूषण की वजह से दिल्ली-एनसीआर में सांसों पर संकट बरकरार है। बीते 24 घंटे में दिल्ली की हवा बेहद खराब तो एनसीआर के शहरों की खराब श्रेणी में दर्ज हुई है। वायु मानक एजेंसियों के मुताबिक, स्थानीय मौसमी परिस्थितियों की वजह से प्रदूषण का स्तर अधिक नहीं बढ़ रहा है। अगले दो दिन तक हवा की सेहत बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी।


विज्ञापन

2 of 5
दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीपी) के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 303 दर्ज किया गया। वहीं, एनसीआर में सबसे अधिक खराब हवा 282 एक्यूआई के साथ गुरुग्राम की रही। इसके अलावा गाजियाबाद और नोएडा की हवा खराब श्रेणी के निचले स्तर पर रही। 
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण का स्तर - फोटो : अमर उजाला
केंद्र की वायु मानक संस्था सफर इंडिया के मुताबिक, बीते 24 घंटे में पराली जलाने से दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण में इसकी हिस्सेदारी 24 फीसदी रही है। वहीं, पीएम 2.5 से बड़े कणों की पीएम 10 में 57 फीसदी हिस्सेदारी रही। पीएम 10 का स्तर 220 व पीएम 2.5 का स्तर 122 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रिकॉर्ड किया गया। सामान्य तौर पर पीएम 2.5 का स्तर 60 व पीएम 10 का स्तर 100 माइक्रोमीटर से कम होने पर सुरक्षित श्रेणी में माना जाता है।

4 of 5
दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण का स्तर - फोटो : अमर उजाला
पंजाब में जल रही सबसे अधिक पराली
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के मुताबिक, पराली जलने की सबसे अधिक घटनाएं पंजाब में दर्ज हो रही हैं। बीते 24 घंटे में पंजाब में 2175 जगहों पर पराली जलने की घटनाएं दर्ज हुई हैं। वहीं, हरियाणा में 132, उत्तर प्रदेश में 102, मध्यप्रदेश में 773 और राजस्थान में 63 जगहों पर पराली जलने की घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं। दिल्ली में एक भी स्थान पर पराली नहीं जली है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि एक तरफ पराली जल रही है और दूसरी तरफ हवा भी उत्तर-पश्चिम की दिशा से आ रही है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर बनी हुई अनुकूल मौसमी परिस्थितियों की वजह से दिल्ली-एनसीआर की हवा अधिक नहीं बिगड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण का स्तर - फोटो : अमर उजाला
खराब श्रेणी में रहेगी दिल्ली-एनसीआर की हवा
वायु मानक एजेंसियों के मुताबिक, मौसम परिस्थितियों में खास बदलाव नहीं होने की वजह से अगले दो दिनों तक हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, बीते 24 घंटे में मिक्सिंग हाइट का स्तर 1700 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स 12 हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड दर्ज किया गया। वहीं, अगले 24 घंटे में मिक्सिंग हाइट एक हजार मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स 1500 वर्ग मीटर प्रति सेकेंड तक दर्ज किया जा सकता है। मंगलवार तक मिक्सिंग हाइट 1750 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स छह हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड तक दर्ज किया जा सकता है। वहीं, सोमवार को हवा की दिशा बदलती रहेगी और मंगलवार को यह उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलेगी। हवा की रफ्तार 18 से 24 किलोमीटर तक दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें