फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Kanjhawala Case: पुलिस ने अंजलि की दोस्त निधि से पूछा- उस रात क्या हुआ, पूरी जानकारी दीजिए, मिला यह जवाब

Sat, 07 Jan 2023 11:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Delhi case - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के कंझावला में हादसे का शिकार हुई अंजलि की मौत के मामले में पुलिस ने निधि से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने घटना वाली रात के बारे में सारी जानकारी हासिल की है। साथ ही पुलिस ने उसके बारे में मीडिया में चल रही खबरों के बारे में भी पूछताछ की है। जिसमें आगरा में दर्ज उसके खिलाफ मामले के बारे में भी सवाल किए हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि निधि ने सिर्फ अंजलि की घटना को लेकर ही पुलिस के सवालों का जवाब दिया है। जबकि अन्य सवालों को लेकर वह टाल गई। पूछताछ में उसने बताया कि वह रात में कितने बजे वह अंजलि के साथ होटल पहुंची थी और होटल में उनके बीच हुए विवाद के बारे में भी बताया। 
विज्ञापन

2 of 9
Delhi Case - फोटो : अमर उजाला
साथ ही उसने बताया कि वह वहां से देर रात अंजलि के साथ स्कूटी से घर जाने के लिए निकली। इस दौरान अंजलि के नशे में होने की वजह से उसने स्कूटी चलाने की बात कही थी, लेकिन अंजलि ने उसे स्कूटी चलाने नहीं दिया। 

 
विज्ञापन

3 of 9
Delhi Case - फोटो : अमर उजाला
उसने बताया कि किस तरह से कार ने स्कूटी को टक्कर मारी थी और अंजलि किस तरह से कार के नीच फंस गई थी। उसने पुलिस के सामने दोहराया कि वह घटना के बाद इतनी घबरा गई थी कि वह पुलिस को घटना के बारे में नहीं बताने की हिम्मत कर रही थी। 

4 of 9
Delhi case - फोटो : अमर उजाला
वहीं सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने निधि के बारे में जानकारी हासिल की है। पुलिस ने उससे इस बारे में सवाल किया लेकिन उसने इन सवालों का जवाब नहीं दिया। पुलिस को उसके दो बैंक खातों का भी पता चला है। लेकिन इसके बारे में उसने कुछ नहीं बताया है।


 
विज्ञापन

5 of 9
Delhi case - फोटो : एएनआई
कार मालिक और सातवें आरोपी से हो रही है पूछताछ
बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार कार मालिक आशुतोष और अमित के भाई व सातवें आरोपी अंकुश से पुलिस पूछताछ कर रही है। इनपर अन्य आरोपियों को बचाने के लिए साक्ष्य छुपाने का आरोपी है। 

 
विज्ञापन

6 of 9
Delhi Accident Case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस इनसे पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इनलोगों ने किन लोगों से अपने बचाव के उपाय करने के लिए बात की थी। पुलिस इनके फोन कॉल डिटेल की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी और के भी शामिल होने की बात सामने आती है तो उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

7 of 9
Delhi case - फोटो : अमर उजाला
होटल में पैसों को लेकर अंजलि की निधि से हुई थी हाथापाई
कंझावला कांड में शुक्रवार को अंजलि के एक दोस्त ने खुलासा किया है कि होटल में पार्टी के दौरान पैसों को लेकर अंजलि और निधि के बीच हाथापाई हुई थी। अमन विहार के रहने वाले दोस्त ने बताया कि वह अंजलि को दो साल से जानता था। लेकिन इन दिनों वह अंजलि से दूर हो गया था। 31 दिसंबर की शाम उसके फोन पर अंजलि के नंबर से छह-सात कॉल किए गए थे, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। उसके बाद अंजलि ने एक लड़के को भेजकर उसे होटल में बुलवाया। 

 

8 of 9
पुलिस ने बरामद की कार - फोटो : अमर उजाला
यहां अंजलि और निधि के अलावा उसके भी दोस्त थे। उसने होटल में दो रूम बुक कर रखा था। एक रूम में अंजलि और निधि मौजूद थी। सभी दोस्त बीयर पी रहे थे। अंजलि और निधि भी बीयर पी रही थी। कुछ देर बाद निधि ने अंजलि से अपने पैसे देने के लिए कहा। इस बात पर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई फिर दोनों के बीच हाथापाई हो गई। 

 
विज्ञापन

9 of 9
अंजलि का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उसके बाद करीब डेढ़ बजे अंजलि और निधि बाहर निकल गई। उनके बीच सड़क पर भी कहासुनी हुई। फिर दोनों को समझा बुझा दिया गया। फिर दोनों वहां से निकल गई। उसके दोस्त ने बताया कि अगले दिन उसे मीडिया से अंजलि की मौत की सूचना मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें