सुल्तानपुरी कांड में एक और सीसीटीवी कैमेरे की फुटेज बुधवार को सामने आई। इनमें से एक में अंजलि की दोस्त निधि के घर के पास की है। इसमें निधि पड़ोसी से मोबाइल चार्जर मांगती हुई दिखाई दे रही है, जबकि दूसरी दुर्घटना स्थल के नजदीक की है। इसमें अंजलि स्कूटी चला रही थी और उसकी सहेली निधि स्कूटी पर पीछे बैठी हुई है। सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने दोनों सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लिया हैं। पुलिस दोनों वीडियो समेत अन्य को जांच के लिए भेज रही है।
पड़ोसी ने बताया कि जिस समय निधि घर लौटी, उस समय तीन-चार लोग आग ताप रहे थे। इनमें से एक व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि निधि ने पहले अपने घर का गेट खटखटाया। गेट नहीं खुला तो वह उसके पास आई। वह बहुत ही हड़बड़ी में थी। उसका मोबाइल फोन बंद था। निधि ने उससे मोबाइल का चार्जर मांगा। इसके बाद वह अपने घर चली गई।
विज्ञापन
2 of 9
मृतका अंजलि की सहेली निधि
- फोटो : सोशल मीडिया
पड़ोसी का कहना है कि निधि ने अगले दिन सुबह सभी को बताया था कि उसका हादसा हुआ है। पर उसने यह नहीं बताया कि वह हादसे के बाद मौके से भाग खड़ी हुई और अपने घर आ गई। निधि के इस कदम से पड़ोसी भी नाराज हैं।
विज्ञापन
3 of 9
अपने घर के बाहर खड़ी निधि
- फोटो : एएनआई
पड़ोसियों का कहना है कि निधि को अपनी सहेली की सहायता करनी चाहिए थे। हो सकता है वह बच जाती।
4 of 9
Delhi Case
- फोटो : अमर उजाला
बाहरी जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को किशन विहार में हादसे वाली जगह से कुछ पहले की एक सीसीटीवी फुटेज मिली हैं। इसमें दिखाई दे रहा है कि अंजलि ही स्कूटी चला रही है। निधि उसके पीछे बैठी हुई है।
विज्ञापन
5 of 9
Delhi Case
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए एफएसएल में नमूने जमा कराए
उधर, बाहरी जिला पुलिस ने बुधवार को सुल्तानपुरी कांड के पांचों आरोपियों की कार का निरीक्षण किया। इस दौरान रोहिणी स्थित फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम भी मौजूद थी। बाहरी जिला डीसीपी हरेंद्र सिंह ने निरीक्षण खुद किया। वह खुद कार के नीचे लेटे और देखा कि कार में युवती अंजलि कहां फंसी थी।
विज्ञापन
6 of 9
अंजलि का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बाहरी जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार के नीचे उठाए गए और व अन्य सैंपल बुधवार को एफएसएल में जमा दिए। बाहरी जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार का निरीक्षण करीब ढाई घंटे चला। इस दौरान देखा गया कि एक्सीडेंट कैसे हुआ। कार के नीचे युवती कैसे फंस गई।
विज्ञापन
7 of 9
Delhi case
- फोटो : अमर उजाला
युवती के फंसे होने के बावजूद कार कैसे चलती रही। जिस तरह युवती के शरीर पर चोट के निशान लगे उस हिसाब से युवती कार में कहां फंसी थी। डीसीपी हरेंद्र सिंह ने कार के नीचे घुसकर देखा कि युवती कार में कहां अटकी थी।
8 of 9
Delhi case
- फोटो : अमर उजाला
शुरुआती निरीक्षण में ये बात सामने आई है कि युवती कार के पहिए के चक्कर के अंदर साइड में फंस गई थी। इसमें युवती का पैर फंसा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कार की चैसिस में काफी खून लगा हुआ है। चैसिस में खून कंडक्टर साइड में आगे से लेकर पीछे तक लगा हुआ है।
एफएसएल टीम ने कार से एक बार फिर खून के सैंपल उठाए हैं। इन सैंपल को अंजलि के परिजनों के डीएनए से मैच किया जाएगा। दूसरी तरफ आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। आरोपी अपने बयानों पर कायम हैं। आरोपियों को एक साथ बैठाकर व अलग-अलग बैठाकर पूछताछ की जा रही है।