बाहरी दिल्ली इलाके में सामने आई सनसनीखेज वारदात से दिल दहल उठा है। नए साल के जश्न में शराब के नशे में चूर पांच युवकों ने अपनी कार से स्कूटी सवार युवती को टक्कर मारी। इसके बाद आरोपी उसे कई किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए। इस दौरान युवती कार में ही फंसी रही। युवती की हालत यह हो गई कि सारी हड्डियां चकनाचूर हो गई और उसके तन पर एक भी कपड़ा नहीं बचा। युवती के दोनों पैर, सिर व शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह कुचल गए। इस मामले में पहले कहा जा रहा था कि आरोपियों ने युवती को 10 किलोमीटर तक घसीटा, लेकिन अब सामने आया है कि कार सवार पांचों युवकों ने कार से युवती को 13 किलोमीटर से ज्यादा घसीटा था। इसमें से करीबन एक से दो किलोमीटर एरिया बाहरी जिले में है। बाकी इलाका रोहिणी जिले में है। दूसरी तरफ मेडिकल जांच में आरोपियों द्वारा शराब पीने की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन
2 of 10
Delhi case
- फोटो : अमर उजाला
बाहरी जिला डीसीपी हरेंद्र सिंह ने सुल्तानपुरी थाना अध्यक्ष सुखबीर सिंह को रात को अपनी जिप्सी से घटनास्थल वाली जगह को नापने के आदेश दिए थे। उसके बाद थानाध्यक्ष अपनी जिप्सी से जगह को नापने गए।
विज्ञापन
3 of 10
Delhi case
- फोटो : अमर उजाला
नापने के बाद पता लगा कि आरोपियों ने युवती को 13 किलोमीटर से ज्यादा घसीटा था। दिल्ली पुलिस युवती के शव का पोस्टमार्टम करने करवाने के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन करवा रही है । इस मामले में पुलिस मुख्यालय सीधे जांच पर नजर रखे हुए हैं।
4 of 10
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस ने एफआईआर में सेक्शन 304 (गैर इरादतन हत्या ) जोड़ लिया है। इसमें 10 साल से लेकर आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। इस सेक्शन में जमानत कोर्ट ही दे सकता है।
विज्ञापन
5 of 10
आरोपियों की कार
- फोटो : अमर उजाला
ऐसा कोई कार्य जो मृत्यु का कारण हो और जिसे मृत्यु देने के इरादे से किया गया हो, इसमें सजा का प्रावधान है जोकि आजीवन कारावास या 10 वर्ष कारावास साथ में आर्थिक दंड भी देने कि बात कही गई है। आपको बता दें कि यह एक गैर-जमानती, संज्ञेय अपराध होता है।
विज्ञापन
6 of 10
Delhi case
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले, सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस की तफ्तीश पर सवाल खड़े हो रहे थे।
विज्ञापन
7 of 10
Delhi case
- फोटो : अमर उजाला
बाहरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी युवकों का कहना है कि वह शराब के नशे में थे और कार में तेज आवाज में गाने चला रखे थे। इस कारण उन्हें कार में युवती के फंसे होने का पता नहीं चला। युवती शादी और अन्य कार्यक्रमों में फूल फेंकने का काम करती थी।
8 of 10
पुलिस ने बरामद की कार
- फोटो : अमर उजाला
देर रात में वह एक कार्यक्रम में काम करने के बाद स्कूटी से अमन विहार स्थित अपने घर लौट रही थी। बाहरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार शनिवार देर रात करीब 3.24 बजे रोहिणी जिले के कंझावला थाने को किसी ने सूचना दी कि एक ग्रे कलर की बलेनो कार कुतुबगढ़ की तरफ जा रही है। उसमें एक शव लटक रहा है।
9 of 10
इसी कार से युवती को घसीटा, कंझावल थाना क्षेत्र का मामला
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सूचना देने वाले से संपर्क किया। जिसने कार का नंबर भी बताया। तुरंत पिकेट पर तैनात कर्मचारियों को सतर्क कर दिया गया। साथ ही वाहन का पता लगाने की कोशिश तेज कर दी। इसी बीच 4.11 बजे कंझावला पुलिस को एक और सूचना मिली, कंझावला में सड़क पर एक युवती का शव नग्न अवस्था में पड़ा है।
सूचना मिलते ही रोहिणी जिला क्राइम टीम मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस अपराध स्थल का निरीक्षण किया और विभिन्न कोणों से तस्वीरें ली गईं। साथ ही अपराध स्थल से साक्ष्य उठाए।