फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंझावला केस में सनसनीखेज खुलासा: पुलिस चौकी देख आरोपियों ने एक नहीं दो बार लिया था यू-टर्न, कार में ही फंसा...

Tue, 03 Jan 2023 10:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
Delhi Accident Case - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली में शर्मसार करने वाले मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। दिल्ली के कंझावला इलाके में शनिवार देर रात एक कार ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी। घटना के बाद युवती के शव को करीब 13 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले जाने की अमानवीय घटना का सोमवार को एक सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद एक और नया मोड़ आया है। 

आरोपियों ने दो बार यूटर्न लिया था
आरोपियों के इस खुलासे को चश्मदीद ने नकार दिया है कि कार में तेज आवाज में म्यूजिक बजने से उन लोगों को कार में युवती के फंसे होने की जानकारी नहीं मिल पाई। दूध का काम करने वाले चश्मदीद ने बताया कि वह देर रात 3.18 बजे कंझावला में दूध की गाड़ी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान उसने एक कार आते देखी जिसके पहिये के पास से आवाज आ रही थी। उसने देखा कि पहिये के पास एक शव लटक रहा था। 
विज्ञापन

2 of 12
Delhi Accident Case - फोटो : अमर उजाला
कार कुतुबगढ़ की ओर जा रही थी। उसने पुलिस को इस बात की जानकारी दी और अपनी स्कूटी से कार का पीछा करने लगा। सौ मीटर आगे पुलिस चौकी को देखकर आरोपी ने कार से यूटर्न ले लिया। 

 
विज्ञापन

3 of 12
Delhi Accident Case - फोटो : अमर उजाला
चश्मदीद ने बताया कि इस दौरान कार में कोई म्यूजिक नहीं बज रहा था और कार की स्पीड करीब 20 से 30 की थी। इसी बीच पुलिस कर्मियों का उनके पास फोन आया। पुलिसकर्मियों ने उनसे पूछा कि शव कफन में है क्या। उसने बताया कि कार के नीचे शव फंसा है। 

 

4 of 12
Delhi case - फोटो : अमर उजाला
उसके बाद कार सवार सलासर के पास जाकर एक बार फिर यूटर्न लेकर कंझावला की ओर जाने लगे। उन लोगों ने शव को ज्योति गांव के पास सड़क पर फेंक रोहिणी की ओर फरार हो गए। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर शव कब्जे में कर लिया। 

 
विज्ञापन

5 of 12
Delhi case - फोटो : अमर उजाला
चश्मदीद ने बताया कि उसके बाद वह काम में लग गया। अगले दिन उसे दोस्तों से घटना का पता चला। उसने दोस्तों को बताया कि रात में उसने कार के नीचे शव फंसे देखकर पुलिस को सूचना दी थी। सोमवार को उसे पुलिस ने थाने में बुलाया था जहां उन्होंने रात में जो कुछ देखा था सब कुछ बता दिया। 
 
विज्ञापन

6 of 12
Delhi case - फोटो : अमर उजाला
युवती की मौत के बाद उसके परिवार का सहारा छिन गया है। पिता की मौत के बाद मां का इलाज और परिवार की देखभाल की जिम्मेदारी उस पर थी। लोन पर स्कूटी लेकर वह ईवेंट और शादी समारोह में स्वागत के लिए काम कर दस से बारह हजार कमा लेती थी।

 
विज्ञापन

7 of 12
आरोपियों की कार - फोटो : अमर उजाला
पीड़िता की मां ने बताया कि उनका परिवार मूलरूप से यूपी के फिरोजाबाद का रहने वाला है। यहां वह अमन विहार के कृष्ण विहार में रहते हैं। दोनों किडनी खराब होने की वजह से वह मंगोलपुरी में रहने वाली मां के साथ रहती है। उसकी बेटी भी यहां रहकर उसका इलाज करवा रही थी। 

 

8 of 12
Delhi case - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि उनके छह बच्चे हैं जिनमें चार बेटियां और दो बेटे हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। अनामिका ने आठवीं तक पढ़ाई की थी। इसके बाद परिवार की जिम्मेदारियां उठाने लगी। उसका 3 सितंबर को जन्मदिन आता है।

 

9 of 12
Delhi case - फोटो : अमर उजाला
युवती की मां ने बताया कि पारिवारिक कलह की वजह से 2015 में उसके पति की झुलसकर मौत हो गई थी। परिवार की सारी जिम्मेदारी उसकी बेटी पर आ गई। उनका परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा था। बेटी ने पहले पार्लर में काम करना शुरू किया। पिछले साल उसने लोन पर स्कूटी ले ली। 

 

10 of 12
पुलिस ने बरामद की कार - फोटो : अमर उजाला
एक साल से वह स्कूटी की किश्त चुका रही थी। उसके बाद वह ईवेंट और शादी समारोह में काम करने लगी जहां से उसे 10 से 12 हजार रुपये की आमदनी हो जाती थी। अपनी बेटी को याद कर बताया कि उसे इंस्टाग्राम पर रील बनाने का बहुत शौक था। 

 

11 of 12
मृतका की मां का बयान आया सामने - फोटो : ANI
31 दिसंबर की रात को याद कर उनकी आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर की रात 10 बजे बेटी उनकी आखिरी बार बात हुई थी। वह काफी खुश थी और देर रात तक घर आने की बात कही थी। देर रात तक जब नहीं आई तो उन लोगों ने उसके मोबाइल पर फोन किया लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद था। 

 
विज्ञापन

12 of 12
कंझावला कांड में सामने आया मृतका की मां का बयान - फोटो : अमर उजाला
मां ने आशंका जताई कि जब उसकी बेटी का फोन बंद हुआ तभी आरोपियों ने उन्हें घेरा होगा। उन्होंने कहा कि उसकी बेटी की हादसे में मौत नहीं हुई है बल्कि उसकी हत्या की गई है। रविवार सुबह परिवार वालों को पुलिस ने बेटी का एक्सीडेंट होने की बात कही लेकिन उन्हें बेटी के शव को नहीं दिखाया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें