शिवालयों में हर-हर महादेव, जय ओम शिवकारा की गूंज सुनाई दे रही है। आज शिव मंदिरों में भक्त पूजा के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। सुबह से ही शिव मंदिरों के बाहर भक्त लाइन लगाकर खड़े नजर आए।
विज्ञापन
1 of 6
फरीदाबाद एनआईटी दो शिव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक करते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
भगवान भोलेनाथ का प्रिय सावन महीना प्रारंभ हो चुका है। आज सावन का पहला सोमवार है जिसे लेकर देशभर में शिवभक्तों में भारी उत्साह है। सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर के शिवालयों में हर हर महादेव के जयकारे लग रहे हैं। शिवालयों में हर-हर महादेव, जय ओम शिवकारा की गूंज सुनाई दे रही है। आज शिव मंदिरों में भक्त पूजा के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। सुबह से ही शिव मंदिरों के बाहर भक्त लाइन लगाकर खड़े नजर आए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
पलवल में सावन के पहले सोमवार के दिन पूजा करते हैं महिलाएं वह बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
आज शिवालयों में बड़ी संख्या में शिवभक्त पहुंचकर महादेव का जलाभिषेक कर रहे हैं। सावन माह के पहले सोमवार को फरीदाबाद के मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लग गया। भक्तों ने शहर के सेक्टरों, गांव और कॉलोनियों में स्थित मंदिरों के शिवालयों में जलाभिषेक किया। मंदिरों में सुबह से ही हर हर महादेव के जयकारे लगे। मंदिर के बाहर पूजा सामग्री विक्रेताओं की भी बिक्री हुई।
विज्ञापन
3 of 6
गढ़ के प्राचीन नक्का कुआ मंदिर में सावन के पहले सोमवार में जलाभिषेक करते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
सावन के पहले सोमवार में जलाभिषेक करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु हापुड़ के गढ़ के प्राचीन नक्का कुआ मंदिर पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने शिवालयों में जलाभिषेक किया। इस के साथ मंदिर जय-जय महादेव के जयकारों से गूंज उठा।
4 of 6
लोनी के मंदिर में श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
सावन के पहले सोमवार को मौके पर गाजियाबाद में भी भक्तों के सैलाब उमड़ पड़ा। यहां के शिवालयों में भी सुबह से भक्तों को लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने महादेव के जयकारों के साथ जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
5 of 6
सुरक्षा का जायजा लेते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर में श्रावण मास के पहले सोमवार को जलाभिषेक करने पहुंचे श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा एवं डीसीपी निपुण अग्रवाल, डीसीपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाह और एसीपी सलोनी अग्रवाल समेत कई अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे।