दो-तीन माह बाद घर लौटने पर हुई थी कहासुनी
पूछताछ में भोला ने खुलासा किया कि दो-तीन माह तक गायब रहने के बाद काजल 29 अप्रैल को वापस घर आई थी। उसे शक था कि उसका किसी अन्य युवक से अवैध संबंध है। वापस आने के बाद काजल ने भोला के साथ रहने की बात कही, इस बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। गुस्से में भोला ने काजल का गला दबाने की कोशिश की, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया। युवती ने इसकी शिकायत पुलिस से करने की बात कही। इससे गुस्से में आकर उसने गला घोंटकर काजल की हत्या कर दी।