केजरीवाल
- फोटो : एएनआई
विकास बिहार यूनिवर्सिटी से पत्राचार से बीएससी (द्वितीय वर्ष) कर रहा है। वह पुलप्रह्लादपुर, दिल्ली में अपनी बहन के घर रहकर एसएससी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। पहले ये बुराडी में रहता था, मगर डेढ़ महीने से पुलप्रह्लाद पुर में रहने वाली बहन के घर रह रहा था। धमकी भरे मेल भेजने के बाद वह रायबरेली चला गया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार विकास के दिमाग में कुछ परेशानी थी। उसके दिमाग में झनझनाहट होती थी। उसने सफदरजंग अस्पताल में इलाज कराया था। अस्पताल में उसके सिटी स्कैन समेत सारे टेस्ट हुए थे और इलाज ठीक से हो गया था। डॉक्टरों ने उसे फिजिकल कसरत व दौड़ आदि लगाने के लिए बोला था। उसे लगता था कि सफदरजंग अस्पताल में उसका इलाज ठीक से नहीं हुआ है। ऐसे में उसे लगता था कि वह मुख्यमंत्री को धमकी भरे मेल भेजेगा तो वह मीडिया में आ जाएगा और उसे ठीक से इलाज मिल जाएगा।