फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितनी खूबसूरत शख्सियत उतनी दर्दनाक मौत, देखिए महिला एंकर की अनदेखी तस्वीरें

Fri, 14 Dec 2018 01:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 10
radhika kaushik - फोटो : फेसबुक
अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने वाली नामी टेलीविजन न्यूज चैनल की मशहूर एंकर की शुक्रवार तड़के नोएडा के सेक्टर 77 में मौत हो गई। राधिका कौशिक नाम की न्यूज एंकर का शव आज सुबह उसके अपार्टमेंट के पार्किंग में पाया गया गया। इतनी खूबसूरत एंकर की इतनी दर्दनाक मौत से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि उन्हें टीवी पर देखने वाले उनके दर्शक भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि इतनी जिंदादिल शख्स की ऐसे मौत हो जाएगी। तस्वीरों में देखें कैसी थी एंकर की लाइफ...
विज्ञापन

2 of 10
radhika kaushik - फोटो : फेसबुक
राधिका राजस्थान के जयपुर की रहने वाली थी। राधिका ने हाल ही में एक अपनी नौकरी बदली थी, जिसे लेकर वह उत्साहित भी थी। 
विज्ञापन

3 of 10
radhika kaushik - फोटो : फेसबुक
राधिका के बारे में उसके दोस्त बताते हैं कि वह बहुत ही महत्वकांक्षी, खुशमिजाज और तेज-तर्रार लड़की थी। वह कुछ ऐसा कर लेगी ये वो लोग सोच भी नहीं सकते।  

4 of 10
radhika kaushik - फोटो : फेसबुक
बताया जा रहा है कि यह घटना आज सुबह 3.30 बजे की है। बेटी की मौत की खबर सुनकर राधिका के परिजन जयपुर से नोएडा पहुंच गए हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार राधिका कौशिक की मौत सेक्टर 77 स्थित अंतरिक्ष फॉरेस्ट अपार्टेमेंट के उनके चौथी मंजिल स्थित फ्लैट से गिरने से हुई। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि वह खुद वहां से कूदी या किसी ने राधिका को धक्का दिया।
विज्ञापन

5 of 10
radhika kaushik - फोटो : फेसबुक
जानकारी के अनुसार जिस वक्त राधिका गिरी उसका एक साथी एंकर राहुल अवस्थी उसके फ्लैट पर मौजूद था। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

6 of 10
radhika kaushik - फोटो : फेसबुक
पुलिस के अनुसार, मानसरोवर, राजस्थान निवासी राधिका कौशिक (25)  का ऑफिस सेक्टर-16ए स्थित फिल्म सिटी में है। वह अक्तूबर से इस चैनल में काम कर रही थी। डेढ़ महीने से वह अंतरिक्ष फॉरेस्ट अपार्टमेंट में चौथी मंजिल स्थित फ्लैट में एक अन्य युवती के साथ रह रही थी।
विज्ञापन

7 of 10
radhika kaushik - फोटो : फेसबुक
राधिका रात दस बजे का बुलेटिन कर ऑफिस से घर के लिए निकली। रात 11 बजे राहुल भी फ्लैट पर पहुंच गया। राधिका की साथी युवती नाइट शिफ्ट में थी। फ्लैट में राधिका व राहुल ही थे। इसी दौरान करीब साढ़े तीन बजे राधिका चौथी मंजिल से नीचे गिर गई।

8 of 10
radhika kaushik - फोटो : फेसबुक
राहुल ने जब शोर मचाया तो सोसायटी के गार्ड मौके पर पहुंचे। इसके बाद उसे अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे म़ृत घोषित कर दिया। पुलिस ने फ्लैट के अंदर से शराब, बीयर की बोतलें बरामद की हैं।

9 of 10
radhika kaushik - फोटो : facebook
राधिका के परिजन भी शुक्रवार दोपहर को नोएडा पहुंचे और राहुल पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

10 of 10
radhika kaushik - फोटो : फेसबुक
एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें