फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे समुदाय में शादी की तो पंचायत ने थूक चाटने का सुनाया था फरमान, एसपी ने कहा-दर्ज होगी एफआईआर

Sun, 01 Jul 2018 10:46 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
panchayat
यूपी के एक गांव की पंचायत ने एक दलित परिवार को ऐसी सजा सुनाई है, जिसे सुनकर आपको यकीन हो जाएगा कि, समय इतना बदलने के बावजूद देश के कुछ इलाकों में लोगों की सोच आज भी वही रुढ़िवादी ही है।


 
विज्ञापन

2 of 5
panchayat
दरअसल यूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में दूसरे समुदाय की लड़की से शादी करने वाले दलित युवक के परिजनों को बुलाकर पंचायत ने गांव से निकलने का फरमान सुना दिया। आरोप है कि पंचायत की बात न मानने पर उनके साथ मारपीट गई और थूककर चटवाया गया। साथ ही घर की महिलाओं से रेप करने तक की धमकी दी गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

3 of 5
panchayat
जंक्शन चौकी क्षेत्र के गांव निवासी पीड़ित ने बताया कि उनके बेटे ने दूसरे समुदाय की युवती से शादी कर ली। इसके बाद से दलित समाज का होने के कारण गांव के लोग रंजिश मानने लगे। आरोप है कि मंगलवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने मिलकर एक पंचायत बुलाई। पंचायत में परिवार के लोगों को हमेशा-हमेशा के लिए गांव छोड़ने का फरमान सुना दिया।

 

4 of 5
panchayat
पीड़ित और उसके भाई ने ऐसा करने से मना किया तो उनके साथ मारपीट की गई और थूककर सबके सामने चाटने को कहा गया। आरोप है कि पंचायत में मौजूद लोगों ने परिवार की महिलाओं से रेप करने की धमकी तक दी। साथ ही पीड़ित के खेत और मकान पर कब्जा करने की बात कही। गांव के ही कुछ लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर पीड़ित परिवार की जान बचाई। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। सीओ खुर्जा जगदीश चंद्र सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
panchayat
बुलंदशहर एसपी देहात ने कहा कि हमें एक दलित व्यक्ति से शिकायत मिली है, जिसने कहा था कि उसे पंचायत बैठक के दौरान अपनी थूक थूकने और चाटने का आदेश दिया गया था क्योंकि उसके बेटे ने मुस्लिम लड़की से विवाह किया था। हम जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें