साहिबाबाद के श्याम पार्क एक्सटेंशन इलाके में सोमवार दोपहर बदमाशों ने पोती के सामने ही 55 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या कर दी और आठ लाख के गहने व दो लाख की नगदी लूट ले गए। घटना के दौरान महिला डेढ़ वर्षीय पोती के साथ घर में अकेली थी।
विज्ञापन
2 of 14
loot and murder
शाम को बेटों के लौटने पर वारदात की जानकारी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। घटना में किसी नजदीकी का हाथ लग रहा है।
विज्ञापन
3 of 14
loot and murder
श्याम पार्क एक्सटेंशन के प्लॉट संख्या ए-93 में निजी कंपनी कर्मी सतवीर गिरी पत्नी नीलम गिरी (55) दो बेटे रवि, संजू, बहू और डेढ़ वर्षीय पोती एंजल के साथ रहते हैं।
4 of 14
loot and murder
उनके दोनों बेटे और बहू भी दिल्ली मे एक कंपनी में कार्यरत हैं। सोमवार सुबह सतवीर, रवि, संजू, उनकी बहू ऑफिस गए थे। घर पर नीलम और उनकी पोती थी। शाम करीब पांच बजे उनके दोनों बेटे ऑफिस से लौटे और दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
5 of 14
loot and murder
दरवाजा नहीं खुलने पर मां के मोबाइल पर फोन मिलाया लेकिन फोन नहीं उठा। मकान के पिछले हिस्से में पहुंचे तो पिछला गेट खुला था। अंदर गए तो घर का सामान बिखरा था।
विज्ञापन
6 of 14
loot and murder
कमरे में मां का लहूलुहान शव बेड पर पड़ा था। उनके गले को धारदार हथियार से रेता गया और सिर पर भी बड़ा कट का निशान था। पास ही बैठी महिला की डेढ़ साल की पोती एंजल शव के पास रो रही थी।
विज्ञापन
7 of 14
loot and murder
अलमारी में रखे करीब आठ लाख रुपये के गहने और दो लाख रुपये की नकदी गायब थी। बेटों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच शुरू की।
8 of 14
loot and murder
एसएसपी एचएन सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला लूट के विरोध पर हत्या का लग रहा है। फोरेंसिक टीम ने फिंगरप्रिंट्स और अन्य सबूत जुटाए हैं। घर में जबरन एंट्री के निशान नहीं हैं, ऐसे में किसी जानकार के हाथ होने की संभावना है। जल्द ही हत्यारा पुलिस गिरफ्त में होगा।
9 of 14
loot and murder
दिनदहाड़े महिला की हत्या और लूटपाट के बाद श्याम पार्क एक्सटेंशन इलाके में हड़कंप मचा है। उधर पुलिस ने घर से एक पानी की बोतल और गिलास बरामद कर यह दावा किया है कि कोई जानकार ही महिला का हत्यारा है। पुलिस के मुताबिक हत्यारोपियों ने वारदात के दौरान महिला की चीखों को दबाने के लिए टीवी की आवाज तेज कर दी थी।
10 of 14
loot and murder
एसएसपी एचएन सिंह ने बताया कि जिस कमरे में महिला का शव मिला है वहीं मेज पर एक पानी की आधी भरी बोतल और खाली गिलास बरामद हुआ है। परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि महिला फ्रिज का ठंडा पानी पीती ही नहीं थी। घर में किसी के जबरन घुसने जैसे लक्षण भी नहीं हैं, ऐसे में साफ है कि किसी जानकार ने अकेले ही घटना को अंजाम दिया है।
11 of 14
loot and murder
पुलिस की थ्योरी है कि जानकार आराम से घर में दाखिल हुआ और उसके बाद महिला ने उसे पानी पिलाया। साजिशन उसने टीवी देखा और तेज आवाज कर घटना को अंजाम दिया। एसएसपी ने बताया कि घटनास्थल से मिले उंगलियों के निशान और अन्य सुरागों से हत्यारे का जल्द पता लगा लिया जाएगा।
12 of 14
loot and murder
तीन बजे के आसपास की गई हत्या पुलिस के अनुसार महिला के बड़े बेटे रवि ने दोपहर करीब तीन बजे महिला को कॉल किया था, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। ऐसे में हो सकता है कि तब तक महिला की हत्या की जा चुकी थी। परिजनों ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे उनकी मेड भी काम करने आती थी। वह आई या नहीं इसका भी पता लगाया जा रहा है। परिजनों ने मेड पर भी शक जताया है। पुलिस उसका पता निकालकर पूछताछ करेगी।
13 of 14
loot and murder
चार दिन से रेकी कर रहा था एक युवक पुलिस पूछताछ में परिजनों ने एक अज्ञात युवक पर भी घटना को रेकी कर अंजाम देने का शक जताया है। परिजनों का कहना है कि चार दिन से एक युवक उनके घर के आसपास चक्कर लगा रहा था। इसकी चर्चा उन्होंने आपस में की थी, मगर इसे वहम मानकर उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी।
दो माह बाद थी बेटे की शादी पड़ोसियों ने बताया कि दो माह पहले ही नीलम के छोटे बेटे संजू का रिश्ता पक्का हुआ था। उसकी शादी दीपावली के आसपास होनी है। महिला और पूरा परिवार बेटे की शादी की तैयारियों में जुटा था। महिला की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में हैं। परिजनों ने बताया कि जो ज्वैलरी और कैश लूटा गया है वह शादी के लिए ही था। बदमाश सोने की ज्वैलरी और कैश ले गए, जबकि चांदी की ज्वैलरी बेड के सिराहने के पास ही छोड़ गए।