फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की आंखों में मिर्ची डालकर गैंगस्टर को छुड़ाने वालों में शामिल था नेशनल लेवल बॉक्सर

Wed, 03 Aug 2016 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
boxer - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी को छुड़ाने के आरोप में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक राष्ट्रीय स्तर का बॉक्सर दीपक पहल उर्फ बॉक्सर (20) है। 30 जुलाई को दिल्ली से जींद के कोर्ट में पेशी के लिए ले जाते समय गोगी को पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर छुड़ा लिया गया था।
विज्ञापन


अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि हरियाणा के बहादुरगढ़ में हुई वारदात के बाद अपराध शाखा ने जांच शुरू की थी। मंगलवार को सूचना मिली कि वारदात में शामिल एक बदमाश गांधी नगर, गन्नौर, सोनीपत आने वाला है। पुलिस ने गांव गुम्मार सोनीपत निवासी दीपक पहल उर्फ बॉक्सर को सोनीपत से दबोच लिया।

वहीं, मंगलवार शाम में उत्तर पश्चिम जिला के स्पेशल स्टाफ ने एक और आरोपी मोहित (21) को गिरफ्तार कर लिया। गांव पंछीजतन सोनीपत हरियाणा निवासी मोहित को पुलिस ने मुकरबा चौक से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोगी को छुड़ाने के लिए दस बदमाशों ने योजना बनाई थी

demo pic - फोटो : Amar Ujala
पुलिस ने उसके पास से एक स्विफ्ट कार बरामद की है। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर स्विफ्ट कार के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। आरोपी दीपक ने पुलिस को बताया कि गोगी को छुड़ाने के लिए दस बदमाशों ने योजना बनाई थी।

वारदात के लिए रोहित, दीपक बजाना, गुलशन उर्फ गुल्लू, संजय उर्फ फल्ला, मोहित और प्रवीन उर्फ लारा व यूपी से तीन लड़कों को बुलाया गया। कश्मीरी गेट आईएसबीटी से जब गोगी को बस में लेकर चार पुलिसकर्मी निकले तो खुद वह (दीपक), मोहित व एक बदमाश बस में मौजूद बैठ गए।

वहीं, आई-20 और एसएक्स-4 कार में सात आरोपी बैठ गए। जैसे ही बस बहादुरगढ़ के गांव संखौल पहुंची, आरोपियों की कार ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। अंदर बैठे बदमाशों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च डालकर गोली चला दी और एमपी-5 गन लूटने के बाद गोगी को छुड़ाया। वहां से सभी झज्जर के गांव फरमाना पहुंचे और सभी अलग-अलग हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें