फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: फोन कर दोस्त ने युवती को बुलाया फिर मार दी गोली, CCTV में कैद लाइव मर्डर

Fri, 02 Jun 2017 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 12
anjali murder
नोएडा सेक्टर 58 थाना क्षेत्र के सेक्टर 62 शताब्दी विहार के बेसमेंट में एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई जिसके बाद पूरे अपार्टमेंट में सनसनी मच गई। युवती की मौके पर ही मौत हो गई। (सभी फोटोः अम‌ित स‌िंह/अमर उजाला)
विज्ञापन

2 of 12
anjali murder
मृतक युवती का नाम अंजलि(25) है। वह हरियाणा के यमुनागर की रहने वाली थी और सेक्टर 62 के शताब्दी विहार में एक पीजी में रह रही थी और लावा कंपनी में नौकरी करती थी।
विज्ञापन

3 of 12
anjali murder
जानकारी के अनुसार आज सुबह अंजलि को 6 बजकर 5 मिनट पर अश्विनी नाम के एक लड़के का फोन आया। (फोटोः लाल स‌िंह/अमर उजाला)

4 of 12
anjali murder
फोन आने के बाद अंजलि तीसरे फ्लोर पर स्थित अपने फ्लैट से बेसमेंट में अश्विनी से मिलने गई, जिसके बाद अंजलि वापस नहीं आई।
विज्ञापन

5 of 12
anjali murder
करीब 7 बजे अंजलि की पीजी में ही रहने वाली काजल नाम की लड़की जब बेसमेंट में पहुंची तो उसने वहां जो देखा उससे उसके पसीने छूट गए। (फोटोः लाल स‌िंह/अमर उजाला)
विज्ञापन

6 of 12
anjali murder
काजल ने देखा कि अंजलि की लाश वहां पड़ी और उसके सिर में से खून बह रहा था।
विज्ञापन

7 of 12
anjali murder
इसके बाद काजल ने तुरंत अपनी बाकी सहेलियों को फ्लैट से बुलाया और अंजलि को फोर्टिस लेकर गए।

8 of 12
anjali murder
अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी बीच पुलिस को भी सूचना दी गई।

9 of 12
anjali murder
मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी है व लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

10 of 12
anjali murder
अंजलि के घरवाले भी मौके पर पहुंच गए हैं।

11 of 12
anjali murder
एसपी सिटी अरु‌ण कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में अश्विनी वारदात के समय आते और जाते देखा गया है।
विज्ञापन

12 of 12
anjali murder
फिलहाल अश्विनी की तलाश की जा रही है और उसके मिलने के बाद ही जांच आगे बढ़ेगी। एसपी सिटी ने ही ये बताया कि अंजलि को सिर में पीछे की तरफ गोली मारी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें