फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कट्टे के साथ सेल्फी, फेसबुक पर हवाबाजी, पहुंच गए हवालात

Sat, 16 Jun 2018 09:52 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 5
selfie with gun - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद में पुलिस की अपराध जांच शाखा बड़खल ने अलग-अलग स्थानों से तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनसे कट्टे बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इनमें से एक युवक ने तो कट्टे के साथ सेल्फी लेकर फेसबुक पर डाल दी थी। पुलिस ने उसकी फेसबुक प्रोफाइल खंगाली और उसका पता हासिल कर उसको दबोच लिया। 

 
विज्ञापन

2 of 5
pistol and love
क्राइम ब्रांच प्रभारी अनिल छिल्लर ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें किसी ने एक युवक का फोटो भेजा, जोकि उसने कट्टे के साथ खिंचवाकर फेसबुक पर डाल रखा था। युवक की फेसबुक प्रोफाइल खंगाली गई तो उसकी पहचान पर्वतीया कॉलोनी निवासी सूरज के रूप में हुई है।

 
विज्ञापन

3 of 5
मोबाइल और पास में रखा तमंचा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उससे कट्टा भी बरामद कर लिया। क्राइम ब्रांच प्रभारी के अनुसार आरोपी उत्तर प्रदेश से कट्टा खरीदकर लाया था और पिछले दिनों हवाबाजी के लिए कट्टे के साथ अपनी सेल्फी ली थी। इस फोटो को फेसबुक सहित अन्य सोशल साइट्स पर डाल दिया। 

 

4 of 5
तमंचा
एक अन्य मामले में क्राइम ब्रांच बड़खल पुलिस ने एनआईटी थाना क्षेत्र से अनिल को गिरफ्तार कर उससे कट्टा बरामद किया है। इसके अलावा सेक्टर-55 क्षेत्र से विकास नाम के युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से भी कट्टा बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
facebook privacy
पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले झगड़ा होने पर विकास के भाई विक्रम ने उसकी पिटाई कर दी थी। उसे डराने के लिए वह कट्टा लेकर आया था। 11 जून को उसने सेक्टर-55 क्षेत्र में हवाई फायर भी किया था। पुलिस तीनों मामलों की जांच कर रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें