वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार के नेतृत्व में शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे ग्रेटर नोएडा के कासना में जमकर बदमाशों और पुलिस के बीच एनकाउंटर हुआ। इस एनकाउंटर में तीन बदमाश पकड़े गए जबकि दो फरार हो गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 12
encounter in greno
- फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला
इस मुठभेड़ की सबसे खास बात रही कि इसमें गिरफ्तार किए गए बदमाश 17 जुलाई को हुई 16 लाख की लूट में शामिल थे। इस तरह से इस एनकाउंटर से वो केस भी सुलझ जाएगा।
विज्ञापन
3 of 12
encounter in greno
- फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला
गौरतलब है कि शनिवार(22 जुलाई) को थाना कासना पुलिस को मुखबिर द्वारा थाना क्षेत्र के मकान नं. डी-410 सिग्मा-1 में बदमाशों के होने की सूचना मिली।
4 of 12
encounter in greno
- फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला
इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दबिश देने पर पुलिस की बदमाशो से मुठभेड़ हुई।
विज्ञापन
5 of 12
encounter in greno
- फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला
मुठभेड़ में बदमाशों एवं पुलिस के बीच फायरिंग हुई।
विज्ञापन
6 of 12
encounter in greno
- फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला
पुलिस टीम द्वारा मुठभेड़ के बाद 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
7 of 12
encounter in greno
- फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला
जबकि दो बदमाश पुलिस के चंगुल से भागने में सफल रहे।
8 of 12
encounter in greno
- फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला
गिरफ्तार बदमाश भूरा उर्फ प्रशान्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया है।
9 of 12
encounter in greno
- फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला
अन्य दो पकड़े गये बदमाशों के नाम कपिल और दिनेश हैं।
10 of 12
encounter in greno
- फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला
बदमाशों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि 17 जुलाई 2017 को थाना कासना क्षेत्र में हुई 16 लाख रूपये की लूट की घटना में ये तीनों शामिल थे।
11 of 12
encounter in greno
- फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला
बरामदगी का विवरणः-
1. 4 लाख 20 हजार रूपए नगद।
2. दो तमंचे 315 बोर मय दो खोखा व 4 जिन्दा कारतूस।
3. एक अदद चाकू।
4. घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल अपाचे जिसका नंबर है डीएल 7 एस एएल 5396।
5. एक मोटरसाइकिल टीवीएस स्पोर्ट जिसका नंबर है एमडी 625एमएफ5एक्सबी3बी85981।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. भूरा उर्फ प्रशान्त पुत्र दफे सिंह निवासी माधवगढ थाना खानपुर जिला बुलंदशहर।
2. कपिल पुत्र प्रकाश निवासी माधवगढ थाना खानपुर जिला बुलंदशहर।
3. दिनेश पुत्र हुकमसिंह निवासी मौहल्ला रोगान कस्बा जहांगीराबाद थाना जहांगीराबाद जिला बुलंदशहर।