फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः प्यार के बदले बीच सड़क पर मिली ऐसी दर्दनाक मौत, प्रेमिका बोली मुझे भी मार देंगे वो...

Sat, 03 Feb 2018 10:27 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Delhi murder
दिल्ली के ख्याला इलाके से हत्या का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जो ये सोचने को मजबूर कर देता है क‌ि प्यार करने वाले कब तक जान देते रहेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
Delhi murder
ख्याला इलाके  में रहने वाले एक युवक को प्यार करना महंगा पर गया। प्यार करने के बदले उसे बृहस्पत‌िवार देर शाम ऐसी दर्दनाक मौत मिली है जिसे सुनकर ही रूह कांप उठती है। दरअसल इस युवक की चाकुओं से गोद-गोदकर बीच सड़क पर हत्या कर दी गई। इस मामले की जांच करते हुए जब पुलिस प्रेमिका तक पहुंची तो उसने बताया कि वो अंकित से प्यार करती थी और शादी करना चाहती थी। लेकिन उसका परिवार इस रिश्ते से खुश नहीं था।
 
विज्ञापन

3 of 5
MURDER
अंकित और उसकी प्रेमिका घर से भाग कर शादी करने वाले थे। इस बात की भनक ना जाने कैसे परिवार को लग गई और प्रेमिका के परिवारवालों ने अंकित की हत्या करवा दी। सिर्फ यही नहीं प्रेमिका का तो ये भी आरोप है कि उसके अपने घरवाले उसकी भी हत्या करना चाहते हैं और उसकी जान को खतरा है।
 

4 of 5
क्राइम
बता दें कि बृहस्पतिवार देर शाम जब अंकित पैदल कहीं जा रहा था, तभी चार बदमाशों ने उसे घेर लिया। भीड़-भाड़ वाले बाजार में सरेआम बदमाशों ने अंकित पर चाकू से कई वार‌ कर उसकी जान ले ली। ​इसी बीच भीड़ ने हत्या करके भाग रहे बदमाशों को दौड़ाया और एक को पकड़कर जमकर पीट द‌िया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले क‌िया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Delhi murder
 पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो प्रेम प्रसंग की बात सामने आई। ज‌िसके बाद पुल‌िस प्रेमिका तक पहुंची और मामले का खुलासा हुआ। फ‌िलहाल पुल‌िस युवती के घरवालों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें