tushar murder
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, तुषार परिवार के साथ गली नंबर-3, तुकमीरपुर, करावल नगर में रहता था। परिवार में पिता सुनील कुमार और मां निशा है। पिता एमसीडी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। तुषार सादत नगर स्थित जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल में 9वीं कक्षा का छात्र था। बृहस्पतिवार सुबह तुषार स्कूल गया था। इस बीच 10.30 बजे छात्रों ने उसे स्कूल के बाथरूम में अचेत देखा। मामले की सूचना शिक्षकों व प्रिंसिपल को दी गई। शिक्षक तुषार को जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।