फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हैवानियत की जांच के लिए मैदान में उतरी CBI

Fri, 19 Aug 2016 03:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
1 of 5
बुलंदशहर पहुंची सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर के एनएच-91 पर हुए हाईवे गैंगरेप मामले की जांच के लिए आज सीबीआई की टीम मौके पर पहुंची। टीम में एक डीआईजी स्तर के अधिकारी के साथ एक एसपी और दो डीएसपी सहित कुल 20 सदस्य हैं। सीबीआई टीम ने आरोपियों के तीन धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों पर अगवा करने, मां-बेटी से रेप करने और डकैती का मामला दर्ज किया है। इससे पहले हाईवे पर मां-बेटी से हुए गैंगरेप के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी सलीम बावरिया पर शिकंजा कसने के लिए अफसर उसकी कॉल रिकार्डिंग से उसकी आवाज का मिलान कराने की तैयारी शुरु हो गई है। इसी के आधार पर सलीम और उसके साथियों पर शिकंजा कसा जाएगा। यह सीबीआई जांच का भी केंद्र बिंदु होगा।
विज्ञापन

2 of 5
बुलंदशहर पहुंची सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
मालूम रहे कि 29 जुलाई की रात एनएच-91 पर हुई हैवानियत के मुख्य आरोपी सलीम और उसके साथियों तक पुलिस के हाथ सर्विलांस के जरिए ही पहुंचे थे। खुर्जा के कोल्ड स्टोर पर डकैती के बाद सलीम और उसके साथियों के फोन सर्विलांस पर लगाए गए थे। हाईवे पर गैंगरेप की वारदात के बाद सर्विलांस पर सलीम अपने साथियों को यह कहते हुए सुना गया था- कि घटना बड़ी हो गई, भाग जाओ...जमानत भी नहीं मिलेगी। इसके अलावा भी पुलिस ने सलीम को काफी कुछ कहते सुना। इसी वाइस रिकॉर्डिंग को आधार बनाकर पुलिस के हाथ सलीम तक पहुंचे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
बुलंदशहर पहुंची सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
सामान्य हुआ गैंगरेप का आरोपी रईस : गैंगरेप के बाद पकड़ा गया सुतारी निवासी रईस खुद को बेगुनाह बता रहा था। जेल जाने के बाद वह डिप्रेशन में भी आ गया था। उसने खाना-पीना भी छोड़ दिया था। डॉक्टरों की लगातार काउंसलिंग के बाद आरोपी रईस अब काफी हद तक सामान्य हो चुका है। जेल के एक अफसर ने बताया कि रईस की स्थिति में अब पहले से काफी सुधार है। वह खाना-पीना भी सामान्य रूप से खा रहा है और सामान्य रूप से बोलचाल कर रहा है। 

4 of 5
बुलंदशहर पहुंची सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
ढाबों-होटलों पर पुलिस ने रातभर की छापेमारी : हाईवे पर हैवानियत के बाद सजग हुई पुलिस ने बुधवार रात हाईवे के ढाबों और होटलों पर रातभर छापेमारी की। पुलिस ने कुछ ढाबों से कई संदिग्धों को भी उठाया है। हालांकि पुलिस ने यह नहीं बताया कि इन संदिग्धों को क्यों उठाया गया है। सूत्रों की मानें तो पुलिस अभी भी गैंगरेप के फरार सातवें आरोपी फाती की तलाश में तेजी से जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बुलंदशहर पहुंची सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
फाती की तलाश के लिए ही इन संदिग्धों को उठाकर पूछताछ कर रही है। उधर दूसरी तरफ जनपद पुलिस ने घटना के बाद से हाईवे किनारे ढाबों और होटलों पर सख्ती भी कर दी है। ढाबा-होटल संचालकों को ढाबे में शराब पिलाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें