फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी तिहरा हत्याकांड : प्रॉपर्टी को लेकर विवाद का संदेह

Mon, 06 Jun 2016 01:19 AM IST
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
ब्रह्मपुरी इलाके में हुए तिहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। हर किसी की जुबान पर एक ही बात थी, कि आखिर इस परिवार ने किसी का क्या बिगाड़ा था। मौके पर मौजूद पड़ोसियों का कहना था कि सायरा असलम उर्फ मुन्ना की दूसरी पत्नी थी।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी को लेकर पहली पत्नी अक्सर सायरा को धमकाती थी

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
प्रॉपर्टी को लेकर पहली पत्नी अक्सर सायरा को धमकाती थी। वह उसपर मकान खाली करने का दबाव भी बना रही थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि मां-बेटियों की हत्या की वजह प्रॉपर्टी विवाद ही बना। हालांकि पुलिस इस मामले में अभी कुछ बोलने का तैयार नहीं है।
विज्ञापन

पुलिस की आधा दर्जन टीमें हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने में लगी हुई हैं

3 of 6
murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की आधा दर्जन टीमें हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने में लगी हुई हैं। एक पड़ोसी ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर सायरा ने एक किराएदार रखा हुआ था। वारदात के बाद से वह भी फरार है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि वारदात में उसका तो हाथ नहीं है। सायरा के दूर के रिश्तेदार ने बताया कि असलम ने करीब 20 साल पहले सायरा से दूसरी शादी कर ली थी।

दोनों पत्नियों को अलग-अलग मकान दिया हुआ था

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
दोनों पत्नियों को अलग-अलग मकान दिया हुआ था। दो साल पहले जब उसकी मौत हुई तो दोनों ही मकान मुन्ना के नाम थे। ऐसे में पहली पत्नी सायरा वाले मकान पर भी अपना हक जता रही थी। अक्सर इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा भी होता था।
विज्ञापन

पहला शक असलम की पहली पत्नी पर ही जा रहा है

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सायरा व उसकी दोनों बेटियों की हत्या के बाद पहला शक असलम की पहली पत्नी पर ही जा रहा है। जांच में पता चला है कि एक साल पहले सायरा की बड़ी बेटी मेहरुन्निसा ने दो कारोबारियों के खिलाफ उस्मानपुर और सीलमपुर थाने में छेड़छाड़ की शिकायत दी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि बाद में उन्हें वापस भी ले लिया गया। पुलिस इस पहलू से भी मामले की जांच कर रही है। खबर मिलते ही स्थानीय लोगों का लगा तांतातिहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। भीड़ को देखते हुए आसपास के थानों से पुलिस बल बुलाना पड़ा। लोग परिवार के बारे में जानने के लिए उत्सुक थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें