दिल्ली का मौसम
- फोटो : पीटीआई
बीते 24 घंटे में सामान्य से एक अधिक रहा अधिकतम पारा
मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 35.1 व न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 53 से 85 फीसदी रहा। दिनभर तेज धूप निकलने की वजह से अधिक गर्मी का अहसास बना रहा। हालांकि, रात में हल्की ठंडक महसूस की गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली में बारिश का दौर शुरू होने की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। इस कड़ी में बारिश का दौर थमने के बाद रातें हल्की-हल्की ठंडा होना शुरू हो जाएंगी। वहीं, दिन के पारे में भी प्रभाव पड़ेगा।