बरी होने के बाद पहली बार जब राजेश से मिलीं नूपुर तलवार तो छलक उठीं आंखें, की ये बातें
Sat, 14 Oct 2017 01:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
सार
राजेश से मिलीं नूपुर तलवार तो छलक उठीं आंखें, 15 मिनट की मुलाकात में ये हुईं बातें
बृहस्पतिवार शाम 15 मिनट के लिए हुई दोनों की मुलाकात
शुक्रवार को राजेश ने देखे मरीज, नूपुर ने बच्चों-महिलाओं को पढ़ाया
आज आधे घंटे तक मुलाकात कर सकेंगे दोनों
अपनी बेटी आरुषि की हत्या के आरोप में जेल में बंद तलवार दंपति हाईकोर्ट से बरी होने के बाद जब बृहस्पतिवार की शाम को एक दूसरे से मिले तो उनकी आंखें छलक उठीं। जेल में दोनों की 15 मिनट की मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को ढांढस बंधाया और कुछ देर बात की।
विज्ञापन
2 of 6
arushi talwar
शनिवार की सुबह भी दोनों आधे घंटे के लिए मुलाकात कर सकेंगे। जेल अधीक्षक दधिराम मौर्य ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर हाईकोर्ट से रिहाई का फैसला आने के बाद नूपुर तलवार ने पति राजेश तलवार से मिलने की अर्जी दी थी। इसके बाद दोनों की मुलाकात कराई गई थी। बृहस्पतिवार को अन्य कैदियों से बात करने से कतरा रहे नूपुर और राजेश की दिनचर्या शुक्रवार को अन्य दिनों की तरह सामान्य रही।
विज्ञापन
3 of 6
arushi talwar
सुबह करीब साढ़े छह बजे उठे राजेश-नूपुर ने पहले योगा और फिर एक्सरसाइज की। इसके बाद दोनों ने पूजा की और नूपुर ने करीब आधा घंटा गुरबाणी का पाठ किया। सुबह करीब आठ बजे ही अस्पताल में मरीज पहुंचने के चलते राजेश उन्हें देखने पहुंच गए। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे तक मरीजों की जांच की। नूपुर ने दोपहर करीब 12 बजे तक बच्चों और महिलाओं को पढ़ाया और उसके बाद टीवी देखा। हालांकि शुक्रवार को उनसे मिलने कोई रिश्तेदार नहीं आया।
4 of 6
arushi talwar
- फोटो : अमर उजाला
जेल में दोनों ने दी फ्री सेवा, नहीं लेंगे रुपये
जेल में काम करने वाले कैदियों को काम के लिए प्रतिदिन 40 रुपये की धनराशि दी जाती है। इसके तहत राजेश और नूपुर को करीब 32-32 हजार रुपये की राशि दी जानी थी। जेल अधीक्षक दधिराम मौर्य ने बताया कि जब जेल के रिकॉर्ड चेक किए गए तो सामने आया कि दोनों ने जेल जाने के समय ही इस राशि को लेने से इंकार कर दिया था। उनका कहना था कि उन्होंने जेल में कैदियों की सेवा की है। इसके लिए कोई राशि नहीं लेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
arushi talwar
कालेज के छात्र पहुंचे तो नूपुर ने मिलने से किया इंकार शुक्रवार को शारदा यूनिवर्सिटी के एलएलबी के छात्र डासना जेल की विजिट पर पहुंचे। छात्र जब नूपुर तलवार के बैरक के पास पहुंचे तो उन्होंने नूपुर से मिलने की इच्छा जताई। हालांकि नूपुर ने तबियत ठीक नहीं होने की बात कहकर उनसे मिलने से इंकार कर दिया। छात्रों ने बताया कि जेल की बैरक में नूपुर परेशान थीं। साथ ही उनकी आंख में आंसू भी थे।
डासना जेल के बाहर लगा रहा मीडिया का जमावड़ा दोनों की रिहाई की उम्मीद पर शुक्रवार सुबह से ही डासना जेल के बाहर मीडिया का जमावड़ा लगा रहा। तमाम राष्ट्रीय चैनलों के पत्रकार कैमरा लेकर जेल के बाहर डटे रहे। जेल अधीक्षक से बात करने के दौरान मामूली धक्कामुक्की भी हुई।