काला पत्थर रोड स्थित आम्रपाली विलेज सोसायटी में बाहर से लौट रहे 11 वर्षीय बच्चे को आवारा कुत्ते ने काट लिया। बच्चे के शोर मचाने पर आस-पास के लोगों ने उसे बचाया। बच्चे को तुरंत उपचार के लिए ले जाया गया। मां नाजिया ने बताया कि फिलहाल उनका बच्चा ठीक है, उन्होंने आरडब्ल्यूए से इस संबंध में शिकायत की है।