फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां ट्रैफिक रूल तोड़ने पर अचानक सामने आ गए 'यमराज' और 'गणेश जी', किया ये काम, तस्वीरें...

Mon, 13 Jan 2020 07:43 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर(चमोली)
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
अगर आपको सड़क पर चलते हुए अचानक यमराज और गणेश जी मिल जाएं तो? जी हां, ऐसा ही हुआ उत्तराखंड के गोपेश्वर में स्कूटी और बाइक सवार लोगों के साथ। परेशान न हों, ऐसा असलियत में नहीं हुआ। बल्कि यमराज और गणेश का वेश बनाकर परिवहन निगम की टीम थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में यातायात नियमों के पालन कराने का अनोखा तरीका अपनाया गया। यमराज और गणेश का वेश धारण कर लोगों को यातायात के नियमों के बारे में बताया। यमराज ने बताया कि यदि यातायात नियमों का पालन नहीं करोगे तो दुर्घटनाएं हो सकती हैं और यमराज उठाकर ले जा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
गणेश के वेश में बताया गया कि गणेश जी को तो दूसरा सिर मिल गया था, लेकिन आपको नहीं मिलेगा, इसलिए हेलमेट जरूर पहनें। गोपेश्वर में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के नेतृत्व में परिवहन और बाल विकास विभाग ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान परिवहन विभाग के विपुल शर्मा गणेश जी और राकेश नेगी यमराज बने।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने पेट्रोल पंप और बस स्टेशन के पास लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया। गणेश जी ने हेलमेट की महत्ता बताई तो यमराज ने लोगों को यातायात के नियम बताए। उन्होंने यातायात नियमों के पालन के संबंध में पर्चे भी बांटे।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वहीं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत दोपहिया वाहन चला रही बालिकाओं को डीएम ने हेलमेट देकर हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करने को कहा। इस दौरान डीपीओ संदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
एआरटीओ एल्विन रॉक्सी ने लोगों को सड़क सुरक्षा संबंधी पर्चे बांटकर जागरूक किया। वहीं विभाग के प्रवर्तन दल ने सीट बेल्ट और हेलमेट न पहनने पर गोपेश्वर और कर्णप्रयाग क्षेत्रों में करीब 20 वाहनों के चालान किए। बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चलाने पर 15 लोगों के लाइसेंस जब्त किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें